Aaj Ka Mausam: यूपी में बारिश कब होगी, आज का मौसम कैसा रहेगा, विशेषज्ञ ने दी जानकारी

Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में इस समय भीषण गर्मी के चलते आम जनमानस को परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। इसका असर रोजमर्रा के व्यापार पर भी दिख रहा है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shivani
Published on: 6 July 2021 1:57 AM GMT
Aaj ka mausam
X

बारिश में साइकिल चलता व्यक्ति और महिल (फोटो- न्यूज ट्रैक)

Aaj Ka Mausam: यूपी में उमस और गर्मी से निजात मिलने वाली है। कानपुर के मौसम विशेषज्ञ ने जानकारी देते हुए कहा कि 10 जुलाई तक बारिश (Barish Ka Alert) होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डा.एसएन सुनील पाण्डेय ने बताया कि अगले तीन दिन गर्म हवा नहीं चलेगी। उमस ज़्यादा रहेगी जो परेशान करेगी, लेकिन बुंदाबंदी की सम्भावना लगातार बनी हुई है, बदली बनी रहेगी। कही-कहीं हल्की बारिश स्थानी रूप में भी हो सकती है।

मौसम का हाल (Aaj Ka Mausam Ka Hal)

उत्तर प्रदेश में इस समय भीषण गर्मी के चलते आम जनमानस को परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। इसका असर रोजमर्रा के व्यापार पर भी दिख रहा है। दोपहर में भीषण गर्मी के चलते सड़कों पर सन्नाटा साफ तौर पर दिखाई पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने भी स्पष्ट कर दिया है कि हवाओं की दिशा बदलने से लू का प्रकोप कम हुआ है लेकिन अभी कुछ और दिन कानपुर की जनता को भारी उमस भरी गर्मी का प्रकोप उठाना पड़ेगा। वही भारी उमस वह भीषण गर्मी को लेकर अभी कुछ दिनों तक उमस भरी गर्मी रह सकती है।

यूपी का मौसम कैसा है (Aaj Ka Mausam Kaisa Hai)

कानपुर के चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा.एसएन सुनील पाण्डेय ने भी बयान जारी करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि नमी बढ़ने से मौसम असुविधाजनक बना रहेगा। अरब सागर से दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण लू में का प्रकोप कम होगा लेकिन इन हवाओं के साथ आर्द्रता या नमी में बढ़ोतरी होने के कारण अगले पांच दिनों के दौरान मौसम असुविधाजनक बना रहेगा।

पिछले दो दिन में कानपुर सहित पूरे मण्डल कई जगहों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से पार चला गया था। अब तापमान नीचे आ रहे है। अगले तीन दिन गर्म हवा नहीं चलेगी उमस ज़्यादा रहेगी जो परेशान करेगी लेकिन बुंदाबंदी की सम्भावना लगातार बनी हुई है, बदली बनी रहेगी। कही-कहीं हल्की बारिश स्थानी रूप में भी हो सकती है। हवाओ की गति सामान्य से अधिक रहेगी मानसून की बारिश 10 जुलाई से होने की संभावना दिख रही है क्योंकि वायु आप मण्डलीय परिस्थितियाँ थोड़ी अनुकूल हो रही है टर्फ़ लाइन हिमलय की तलहटी से थोड़ा नीचे आएगी। उत्तर प्रदेश के ऊपर आइयगी, तभी मॉन्सून की बारिश सम्भावित होगी जो 10 जुलाई के आसपास आ सकती है।

कहां और कब होगी बारिश (Kahan -Kab Hogi Barish)

मौसम विभाग (Mausam Vibhag) के मुताबिक, दिल्ली, रोहतक, झाज्जर, भिवानी, नारनौल, चरखी दादरी, कोसली में आंधी और बारिश हो सकती है। हरियाणा के शहरों में दो घंटों के अंदर बारिश होने के आसार हैं। बिहार में बारिश का आरेंज अलर्ट और यूपी में येल्लो अलर्ट जारी है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम के कुछ हिस्सों, मेघालय, तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश (Bhari Barish) की संभावना है।

तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भी बारिश होगी। साथ ही झारखंड में हल्की से मध्‍यम बारिश होने की खबर है। महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक के कुछ हिस्सो में आज हल्की बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश में भी 5 दिन बाद मानसून की वापसी हो रही है। ऐसे में मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश की संभावना है।

Shivani

Shivani

Next Story