×

Aaj Ka Mausam: आज और कल का मौसम कैसा रहेगा, कहां बारिश होगी, जानिए अगले 2 दिन के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि आज कहां बारिश होगी, कल कहां बारिश होगी, आज और कल का मौसम कैसा रहेगा।

Shivani
Written By ShivaniNewstrack Network
Published on: 29 Aug 2021 1:31 AM GMT (Updated on: 29 Aug 2021 1:40 AM GMT)
Lucknow weather
X

बारिश में ट्रैफिक कंट्रोल करता सिपाही (फोटो- न्यूज ट्रैक)

Aaj Ka Mausam: मानसून 2021 (Monsoon) के जाने का समय आ गया है। लगभग आधे भारत में बारिश रुक गई है, हालांकि कुछ राज्यों का मौसम शुष्क बना हुआ है और 31 अगस्त तक यहां बारिश के आसार है। भारतीय मौसम विभाग ने आज के मौसम की जानकारी जारी कर दी है। आज कहां बारिश होगी, कल कहां बारिश होगी, आज और कल का मौसम कैसा रहेगा। आपके शहर में कब बारिश होगी, कितनी बारिश होगी और बारिश कब रुकेगी, इस बारें में मौसम विभाग ने जानकारी दी है।

मौसम का हाल (Mausam Ka Hal)

Aaj Or Kal Ka Mausam Kaisa Rahega- आज का मौसम का हाल की बात करें तो यूपी में तापमान अधिक है। उमस और गर्मी है। हालांकि कहीं कहीं बादल छाए हुए हैं और बारिश के आसार बन रहेेे हैेॆ। ऐसे में उम्मीद है कि बरसात से तापमान में कमी आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम की जानकारी देते हुए IMD ने आज उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली और एनसीआर में बारिश की संभावना जताई है। इन इलाकों में तेज आंधी के साथ वज्रपात हो सकता है।

यूपी और बिहार में भी आज बारिश हो सकती है। यूपी में बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, गाजियाबाद और नोएडा में बारिश के आसार हैं। बिहार के कई शहरों में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। झारखंड और बंगाल में वर्षा हो सकती है।

बारिश कब होगी (Barish Kab Hogi )

Skymet Weather के मुताबिक, अगले 24 घंटों में बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार के कुछ हिस्सों, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा में कई जगह, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश आज संभव है।

दिल्ली और गुजरात में हल्की बारिश के आसार है। पश्चिमी हिमालय, शेष उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर थोड़ी देर के लिए तेज बारिश हो सकती है।पंजाब, हरियाणा, पूर्वी और दक्षिणपूर्व राजस्थान, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और गंगीय पश्चिम बंगाल के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

कल का मौसम कैसा रहेगा (Kal Ka Mausam Kaisa Rahega)

30 August Ka Mausam: कई राज्यों में 30 और 31 अगस्त को मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। मध्य और पश्चिम भारत में अगले दो दिन मौसम की गतिविधि तेज हो जाएगी।। उत्तर पश्चिम भारत में भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश 31 अगस्त तक हो सकती है। उत्तर पूर्व भारत में आज और कल मध्यम से भारी बारिश होगी और बाद में बारिश में गिरावट आएगी।

यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, तमिलनाडु, उत्तराखंड, हिमाचल में कल तेज बारिश हो सकती है। 31 अगस्त तक यहां मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट (Barish Ka Alert) जारी किया है। तमिलनाडु और केरल में भी तेज बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में तो रेड अलर्ट है। बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

Shivani

Shivani

Next Story