×

Aaj Ka Mausam: कल का मौसम कैसा रहेगा, कहां होगी बारिश, मानसून की जानकारी पढ़े यहां

Aaj Ka Mausam: आने वाले अगले 24 घंटों में निम्न दवाब का क्षेत्र पूर्वी भारत में बनने वाला है। यहां पर हवाएं बढ़ गई हैं। यहां बारिश देखने को मिल सकती है।

Shivani
Written By ShivaniNewstrack Network
Published on: 28 Aug 2021 1:43 AM GMT
Aaj Ka Mausam Ka Hal
X

बारिश में सड़क पर जाते लोग (Photo Newstrack)

Aaj Ka Mausam: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Weather Department) ने आज के मौसम की जानकारी जारी कर दी है। कुछ देर पहले IMD के ट्विटर अकाउंट पर जारी जानकारी के मुताबिक, आज यूपी के कई जिलों में अगले कुछ घंटो में बारिश हो सकती है। यूपी के अलावा उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, झारखंड, बिहार, उड़ीसा, बंगाल, माहे में भी आज बारिश हो सकती है। इन राज्यों के कई इलाकों में बीते दिन भी बारिश हुई थी, जिसमें उत्तराखंड में तो देहरादून से ऋषिकेश के बीच का पुल तक ढह गया था।

आज का मौसम का हाल (Aaj Ka Mausam Ka Hal)

28 August Ka Mausam- मानसून आधे राज्यों में पानी बरसा रहा है तो वहीं कई राज्यों में मानसूनी बारिश पर ब्रेक लग गया है। मौसम की गतिविधियां आधे भारत में कम होने से वहां गर्मी और उमस बढ़ गई है। वहीं पूर्वी और मध्य भारत में मानसून सक्रिय है। यहां फिलहाल बारिश जारी रहेगी।

आज के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग (Mausam Vibhag) ने आज का मौसम की जानकारी दी है। यूपी में बिजली की गरज के साथ कात्रौली, मेरठ, बागपत, नजीबाबाद में अगले दो घंटों में बारिश हो सकती है। गनगौह, देवबंद, सहारनपुर में भी आज मानसून सक्रिय रहेगा। नोएडा और दादरी में भी बरसात के आसार है।

आज हरियाणा के पानीपत और रुड़की का मौसम शुष्क रहेगा। इस दोनों जगह और इनके आसपास बारिश होने की संभावना है। बिहार में अगले कुछ घंटों में झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग ने बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिहार के जिन क्षेत्रो में बारिश के आसार हैं, उनमें चंपारण, सुपौल, मधुबनी, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया, सीतामढ़ी जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा असम और मेघालय में आज भारी से अधिक भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने असम और मेघालय में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

तमिलनाडु में भी अगले 5 दिन बहुत अधिक बारिश के आसार है। केरल और माहे में भी 26 से 28 अगस्त तक मूसलाधार वर्षा हो सकती है। साथ ही अगले तीन दिन पूर्वी भारत में तेज आंधी और बिजली गिरने का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है।

चलिए अब जानते है कि कल का मौसम कैसा रहेगा (Kal Ka Mausam Kaisa Rahega), कल कहां कहां बारिश होगी (kal Kahan barish hogi), इस महीने मौसम का हाल कैसा रहेगा (Is Mahine Mausam Kaisa Rahega), बारिश कब होगी (Barish Kab Hogi)।

कल का मौसम कैसा रहेगा (Kal Ka Mausam Kaisa Rahega)

हिमाचल प्रदेश, झारखंड, बिहार, बंगाल, मेघालय, तेलंगाना, तमिलनाडु में भारी वर्षा या तो भारी से अधिक वर्षा हो सकती है। आने वाले अगले 24 घंटों में निम्न दवाब का क्षेत्र पूर्वी भारत में बनने वाला है। यहां पर हवाएं बढ़ गई हैं। यहां बारिश देखने को मिल सकती है। पूर्वी, पुर्वोत्तर राज्य, मध्य भाग में आज बारिश होनी है। उत्तराखंड में आरेंज अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश में भी आरेंज अलर्ट है। बंगाल के साथ ही बिहार, सिक्किम और पुर्वोत्तर राज्य में मौसम का आरेंज अलर्ट है। इसके अलावा केरल में आरेंज अलर्ट है और यहां हवाओं का तीव्रता भी काफी बढ़ी हुई रहेगी। इस जगहों पर भारी से भारी वर्षा होने के संकेत है।

मौसम विभाग का अलर्ट

बारिश और मौसम को लेकर विभाग चेतावनी जारी करता है जो 4 रंगो में होती है। इसके जरीए पता चलता है कि कहां ज्यादा बारिश तो कहां कम बारिश होनी है। मौसम विभाग की ये चेतावनी 4 तरीके की होती है। Green Alert, Yellow Alert, Orange Alert और Red Alert

  • ग्रीन अलर्ट क्या है (Green Alert kya Hai)- ग्रीन अलर्ट का मतलब है कि कोई खतरा नहीं है। यानि बारिश की संभावना नहीं है।
  • येल्लो अलर्ट क्या है (Yellow Alert Kya Hai)- येलो अलर्ट आने वाले खतरे के बारे में बताता है। येलो अलर्ट का मतलब होता है कि बारिश होने वाली है या मौसम बिगड़ने वाला है।
  • ऑरेंज अलर्ट कब होता है (Orange Alert kab Hota hai)- मौसम जैसे जैसे बिगड़ने लगता है येलो अलर्ट ऑरेंज अलर्ट में तबदील हो जाता है। ऑरेंज अलर्ट का मतलब बारिश व आंधी की पूरी संभावनाएं होना है। इस अलर्ट के जरीए लोगों को सावधान किया जाता है कि उन्हें सुरक्षित स्थान पर रहना चाहिए।
  • रेड अलर्ट का क्या मतलब होता है (Red Alert Ka Kya Matlab Hota hai) -रेड अलर्ट खतरनाक मौसम का चेतावनी है। भारी बारिश की अधिक संभावना होने की दशा में मौसम विभाग रेड अलर्ट जारी करता है ताकि लोगों को सतर्क किया जा सके कि वह घरों से न निकले।
Shivani

Shivani

Next Story