×

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी तगड़ी बारिश, एक क्लिक में जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: चलिए जानते है कि आज देश में कैसा रहेगा, कहां-कहां बारिश होगी, मौसम को लेकर IMD ने क्या जानकारी दी है...

Chitra Singh
Written By Chitra SinghNewstrack Network
Published on: 23 Sep 2021 3:43 AM GMT (Updated on: 23 Sep 2021 4:00 AM GMT)
Aaj Ka Mausam
X

बाऱिश में जाती गाड़ियां (Photo Ashutosh Tripathi Newstrack)

Aaj Ka Mausam: मौसम की जानकारी (Mausam ki Jankari) देने वाले मौसम विभाग (Mausam Vibhag) ने बताया है कि आज (23 सितंबर) हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली , उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश होने की संभावना (Aaj Ki Barish Hone Ki Sambhavna) है। वहीं कई राज्यों में मौसम सुहाना रहेगा। चलिए जानते है कि आज कहां बारिश होगी और आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj ka Mausam Kaisa Rahega), मौसम का हाल (Mausam Ka Hal), कल (24 सितंबर) का मौसम कैसा रहेगा (Kal ka Mausam Kaisa Rahega) समेत मौसम के अन्य जानकारियों के बारे में...

वेदर इंडिया (weather india) के मुताबिक, रविवार यानी 26 सितंबर तक उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश (Tej Barish) हो सकती है। वेदर इंडिया ने बताया है कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात में भारी मानसूनी बारिश जारी रहने की संभावना है। बता दें कि बुधवार (22 सितंबर) को मौसम विभाग ने दिल्ली में ऑरेज अलर्ट जारी (IMD Alert) जारी किया था, वहीं आने वाले कुछ दिनों के लिए विभाग ने येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी भी जारी किया था।

आज का मौसम का हाल (Aaj Ka Mausam Ka Hal)

भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, गोवा, अंडमान और निकोबार, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी बारिश (Bhari Barish) होने की संभावना है। वहीं राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडू, महाराष्ट्र समेत पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा आईएमडी (IMD) ने केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की होने का अनुमान लगाया है।

दिल्ली में आज का मौसम (Delhi Me Aaj Ka Mausam)

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली (नरेला, बवाना, अलीपुर, कंझावाला, रोहिणी, बडिली, मुंडका, पश्चिम विहार, जफरपुर) और आसपास के क्षेत्रों में हल्की तीव्रता की बारिश के साथ-साथ बूंदा बांदी होगी। कुल मिलाकर आज दिल्ली का मौसम (Delhi Ka Mausam) सुहाना रहेगा।

आज यूपी में मौसम कैसा रहेगा (UP Mein Mausam Kaisa Rahega Aaj)

आज यूपी का मौसम (UP Ka Mausam) शुष्क रहेगा है। मौसम विभाग के अनुसार, बड़ौत, मथुरा, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर, मिलक, संभल (यूपी) के आसपास और आसपास के क्षेत्रों में हल्की तीव्रता की बारिश के साथ बूंदा बांदी होगी।

सबसे ज्यादा बारिश कहां हुई (Sabse Jyada Barish)

1 सितंबर से लेकर 21 सितंबर तक देश के कई हिस्सों में अधिक वर्षा हुई है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली में 1 सितंबर से लेकर 21 सितंबर तक 225.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। वहीं हरियाणा में 139.4 मिमी, राजस्थान में 139.2 मिमी, पंजाब में 101.9 मिमी और गुजरात में 277.7 मिमी तक अधिक वर्षा का रिकॉर्ड हुआ है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 138.8 मिमी और उत्तराखंड में 170.5 मिमी तक सामान्य वर्षा के आंकड़े दर्ज किए हैं।

कल (24 सितंबर) का मौसम कैसा रहेगा (Kal ka Mausam Kaisa Rahega)

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती प्रवाह बनने की संभावना बनी हुई है, जो कि 25 सितंबर तक बना रहेगा। विभाग ने बताया है कि यह चक्रवाती प्रवाह आने वाले 48 घंटों में उत्तर-पश्चिमी की ओर बढ़ेगा। बताया जा रहा है कि इस प्रवाह का सबसे ज्यादा असर ओड़िशा और बंगाल की खाड़ी के पूर्वोत्तर क्षेत्र में देखने को मिलेगा। वहीं कल (24 सितंबर) उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड व पश्चिम बंगाल में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story