×

Aaj Ka Mausam: आज का मौसम कैसा रहेगा, कहां-कहां होगी बारिश, एक क्लिक में जानें यहां

Aaj Ka Mausam: अगस्त का पहला हफ्ता बारिश से भरपूर रहने वाला है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 1 Aug 2021 2:04 AM GMT
Aaj Ka Mausam: आज का मौसम कैसा रहेगा, कहां-कहां होगी बारिश, एक क्लिक में जानें यहां
X

 बारिश (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Aaj Ka Mausam: देशभर में एक बार फिर से (Monsoon 2021) सक्रिय हो चुका है। जिसके कारण कई राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल रही है। इसी के साथ ही कई हादसे भी लोगों के लिए काल साबित हो रहे हैं। अगर बात करें आज का मौसम कैसा रहेगा और किन राज्यों में कहां कहां बारिश होगी। बारिश कब होगी तो बता दें कि मौसम विभाग (Mausam Vibhag) की ओर से बताया गया है कि अगस्त का पहला हफ्ता बारिश से भरपूर रहेगा। यानी राज्यों में झमाझम बरसात देखने को मिलेगी। इसे लेकर कई राज्यों में अलर्ट भी जारी किया गया है।

स्काईमेट वेदर ने जानकारी दी है कि अगस्त के पहले हफ्ते मानसून गतिविधियां देखने को मिलेंगी, जिसके चलते देश के कई राज्यों में हल्की से मध्यम और भारी से बहुत बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश के आसार जताए गए हैं। इसके अलावा जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भारी बरसात की संभावना है। आईएमडी (IMD) ने इन राज्यों में बारिश का अलर्ट (Barish Ka Alert) जारी किया हुआ है।

आज का मौसम का हाल (Aaj Ka Mausam Ka Hal)

IMD की मानें तो आज पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में रविवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। यहां पर 3 से 4 दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों में भी तेज बारिश जारी रहने वाली है। यही नहीं पहाड़ी क्षेत्रों पर लैंडस्लाइड होने की भी बात कही गई है। इसके विपरीत बंगाल, ओडिशा में बारिश में कमी आने की बात कही गई है।

राज्यआज का मौसम
दिल्ली का मौसम आज (Delhi ka mausam aaj)बारिश होने की संभावना
उत्तर प्रदेश का मौसम आज का (Uttar Pradesh ka mausam aaj ka)बारिश के आसार
उत्तराखंड का मौसम आज कैसा रहेगा (Uttarakhand ka mausam aaj kaisa rahega)बारिश का अलर्ट जारी
जम्मू कश्मीर में आज का मौसम (Jammu Kashmir mein aaj ka mausam)आज होगी बारिश
राजस्थान का आज का मौसम (Rajasthan ka aaj ka mausam)होगी झमाझम बारिश
ओडिशा आज का मौसम (Odisha aaj ka mausam)
हल्की बारिश होने की संभावना
बंगाल का मौसम क्या है (Bengal ka mausam kya hai) हल्की बारिश के आसार
हिमाचल प्रदेश का मौसम आज का (Himachal Pradesh ka mausam aaj ka)हल्की से मध्यम बारिश
बिहार का मौसम आज कैसा है (Bihar ka mausam aaj kaisa hai)बारिश होने के आसार

कल के मौसम की जानकारी (Kal Ka Mausam Kaisa Rahega)

कल मौसम का हाल (Kal Mausam ka haal) कैसा रहेगा इसकी भी जानकारी मौसम विभाग की ओर से दी गई है। जैसा कि विभाग ने बताया है दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के राज्यों में ये पूरा हफ्ता बारिश से भरपूर रहने वाला है। उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट जारी है। पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश के चलते लैंडस्लाइड की भी घटना हो सकती है। विभाग ने दक्षिण भारत में भी मानसून गतिविधियां तेज होने की बात कही है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story