×

Aaj Ka Mausam: 10 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी जानकारी, जानें अपने राज्य का हाल

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग की तरफ से अगले कुछ दिनों के मौसम की जानकारी दी गई है। कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

Shreya
Written By ShreyaNewstrack Network
Published on: 7 Sep 2021 2:18 AM GMT (Updated on: 8 Sep 2021 12:38 AM GMT)
Aaj Ka Mausam: 10 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी जानकारी, जानें अपने राज्य का हाल
X

बारिश (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Aaj Ka Mausam: बीते कुछ दिनों से देश के कुछ हिस्सों में मानसून गतिविधियां सुस्त देखी जा रही हैं, जिस वजह से मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि मौसम विभाग (Mausam Vibhag) का कहना है कि आने वाले दिनों में एक बार फिर से देश के अधिकतर हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखी जाएंगी। इसके विपरीत कई राज्यों में रिमझिम और भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग (Mausam Vibhag) ने 10 सितंबर के लिए बारिश का अलर्ट अलग अलग राज्यों में जारी कर दिया है। तो चलिए एक नजर डालते हैं मौसम का हाल पर-

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज के मौसम की जानकारी (Aaj Ka Mausam Ki Jankari) देते हुए बताया कि आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की से भारी बारिश होने की उम्मीद है। इसके अलावा महाराष्ट्र, उत्तराखंड, जम्मू, हिमाचल प्रदेश में भी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मौसम का हाल भी ऐसा ही रहने वाला है। इन राज्यों में भी हल्की से भारी बारिश के आसार हैं।

मौसम का हाल-

यूपी आज का मौसम- गाजियाबाद, आगरा, अलीगढ़, शामली, हस्तिनापुर, देवबंद, रूड़की, सहारनपुर, बिजनौर, नाजियाबाद, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलो में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

हरियाणा में बारिश आज- कुरूक्षेत्र, नरवाना, कैथाल, रोहतक, महेंद्रगढ़, कोसली में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

राजस्थान का मौसम आज का कैसा है- राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।

महाराष्ट्र मौसम आज का- महाराष्ट्र में आज भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी कर दिया है।


बारिश के चलते सड़कों पर भरा पानी (फोटो- न्यूजट्रैक)

अगले कुछ दिनों का मौसम (Agle Kuch Dino Ka Mausam)

आपके राज्य का मौसम (Aapke Rajya Ka Mausam)

कब तक होगी बारिश (Kab Tak Hogi Barish)मौसम का हाल (Mausam Ka Hal)

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा (Delhi Ka Mausam Kaisa Rahega)

अगले 7 दिनों तकहल्की से मध्य बारिश होने के आसार

पंजाब का मौसम (Punjab Ka Mausam)

7 से 10 सितंबर तक

मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना

हरियाणा का मौसम (Haryana Ka Mausam)

7 से 10 सिंतबर तकमध्यम से भारी बारिश
राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा (Rajasthan Ka Mausam Kaisa Rahega)

7 से 10 सिंतबर तक

भारी बारिश के आसार

बिहार में मौसम कैसा है (Bihar Me Mausam Kaisa Hai)

अगले सात दिनों तकबारिश के आसार

झारखंड में मौसम (Jharkhand Me Mausam)

अलगे 7 दिनों तकबारिश का अलर्ट जारी

बंगाल का मौसम का हाल (Bengal Ka Mausam Ka Hal)

अगले सात दिनों तकबारिश होने की संभावना
उत्तर प्रदेश में मौसम (Uttar Pradesh Me Mausam)10 से 12 सितंबर तकबारिश का अलर्ट

उत्तराखंड का मौसम (Uttarakhand Ka Mausam)

7 से 10 सितंबर तकभारी बारिश की संभावना

गुजरात में कैसा रहेगा मौसम (Gujarat Me Kaisa Rahega Mausam)

8 से 9 सितंबर तक

भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना

मध्य प्रदेश का मौसम का हाल (Madhya Pradesh Ka Mausam Ka Hal)

10 से 11 सितंबर तकभारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी

जम्मू का मौसम (Jammu Ka Mausam)

7 से 10 सितंबरभारी बारिश हो सकती है

तेलंगाना का मौसम कैसा है (Telangana Ka Mausam Kaisa Hai)

6 से 7 सितंबरभारी बारिश का अलर्ट

ओडिशा का मौसम (Odisha Ka Mausam)

अगले 5 दिनों तकबारिश की संभावना

कोंकण में मौसम (Konkan Me Mausam)

7 से 8 सितंबर तकभारी बारिश के आसार

आंध्र प्रदेश में मौसम (Andhra Pradesh Me Mausam)

7 सितंबर तकबारिश का अलर्ट जारी

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story