×

Aaj Ka Mausam: भारी बारिश का अलर्ट जारी, दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें आज का मौसम

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग की ओर से आज कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Shreya
Written By ShreyaNewstrack Network
Published on: 14 Sep 2021 1:58 AM GMT
Aaj Ka Mausam: भारी बारिश का अलर्ट जारी, दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें आज का मौसम
X

बारिश (फोटो- न्यूजट्रैक) 

Aaj Ka Mausam: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। इन राज्यों के कई हिस्सों में बीते कई दिनों से लगातार बारिश (Barish) दर्ज की जा रही है। जिस वजह से लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है और सड़कों पर जलभराव जैसी स्थिति से भी गुजरना पड़ रहा है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में भी हल्की से मध्यम बारिश जारी है, जिसके लिए मौसम विभाग (Mausam Vibhag) की ओर से पहले ही बारिश का अलर्ट (Barish Ka Alert) जारी कर दिया गया था।

बता दें कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हाल ही में यह जानकारी दी थी कि देश के अधिकांश राज्यों में एक बार फिर से बारिश की गतिविधियां तेज होगी। अब इस बीच आईएमडी ने यह जानकारी दी है कि आज का मौसम कैसा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega) रहेगा। तो चलिए डालते हैं एक नजर आज का मौसम का हाल (Aaj Ka Mausam Ka Hal) पर-

आपके राज्य का मौसम (Aapke Rajya Ka Mausam) का हाल

मौसम विभाग ने बताया कि आज (14 सितंबर 2021) को दिल्ली, पंजाब, पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि ओडिशा और पूर्वी गुजरात के कई हिस्सों में हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। आईएमडी के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान ओडिशा तट (Odisha Coast) से दूर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी (Northwest Bay Of Bengal) पर गहरा दबाव बनने की वजह से राज्य में भारी बारिश (Bhari Barish) हो सकती है।

इन राज्यों के अलावा मंगलवार को जिन राज्यों में बारिश हो सकती है उनमें तेलंगाना, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, लक्ष्यद्वीप, तमिलनाडु और आंतरिक कर्नाटक का नाम भी शामिल है। अगर आप जानना चाहते हैं कि गोवा का मौसम (Goa Ka Mausam) कैसा रहेगा तो यहां पर भी मध्यम से कुछ ज्यादा बारिश दर्ज की जा सकती है। मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने की बात कही गई है।

इसके अलावा सौराष्ट्र और कच्छ, विदर्भ, अंडमान एवं निकोबार और कोंकण के अलग अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भी बारिश होने के पूरे चांसेस हैं। हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, तटीय कर्नाटक, केरल, मराठवाड़ा, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से में भी हल्की से मध्यम बारिश गर्मी से राहत देगी।

(सांकेतिक फोटो साभार- सोशल मीडिया)

कल कैसा रहेगा मौसम (Kal Kaisa Rahega Mausam)

मौसम विभाग (IMD) की मानें तो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलावा अगले दो तीन दिनों तक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। गुजरात में भी 2 से 3 दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। इस दौरान देश के पश्चिमी तट खासकर कोंकण और गोवा व तटीय कर्नाटक में भी मानसून की सक्रियता देखने को मिलेगी। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल, उत्तराखंड, सौराष्ट्र, कच्छ, बिहार, झारखंड में भी हल्की से मध्यम बरसात के आसार हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story