×

Aaj Ka Mausam: IMD ने दिल्ली-एनसीआर में जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Aaj Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में कई घंटों से बारिश हो रही है। चलिए जानते है कि आज किन-किन राज्यों में कैसा मौसम रहेगा...

Chitra Singh
Written By Chitra Singh
Published on: 17 Sep 2021 2:21 AM GMT
rain in Lucknow
X

Photo- Newstrack 

Aaj Ka Mausam: मौसम की जानकारी (Mausam Ki jankari) देने वाले भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने देश के कई हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है। मौसम विभाग (IMD) ने मौसम के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि आज (17 सितंबर) उत्तर प्रदेश , दिल्ली-एमसीआर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और पूर्वी भारत के आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश (Bhari Barish) होगी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में रविवार (19 सितंबर) तक बारिश हो सकती है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी के कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई।

कैसा रहेगा आज का मौसम (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)

मौसम विभाग (Mausam Vibhag) के अनुसार, आज देबई, नरोरा, सहसवां, अतरौली, अलीगढ़, इगलास, सिकंदर राव, राया, हाथरस, मथुरा, जलेसर, सादाबाद, टूंडला, बदायूं, कासगंज,जलेसर, एटा, सादाबाद, आगरा, जहांगीराबाद, अनूपशहर, शिकारपुर, पहासू, जाजाऊ (यूपी) के आसपास के क्षेत्रों में की रुक-रुक कर बारिश होगी। वहीं पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कच्छ, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, कोंकण, गोवा, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप और तमिलनाडु में हल्की बारिश संभव (Barish Ki Sambhavna) है।

इसके अलावा आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट (IMD Alert) जारी कर दिया है। गाजियाबाद, नोएडा-ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और आस-पास के इलाकों में मध्यम बारिश के साछ-साथ बूंदाबांदी होगी।

इन हिस्सों में हुई सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों में यूपी के कई जिलों में भारी बारिश हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी लखनऊ में 107 मिली बारिश हुई। वहीं गोरखपुर में 97 मिमी, वाराणसी में 97 मिमी और फुरसतगंज में 186 मिली तक बारिश हुई है। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 129 मिमी तक बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। मध्य प्रदेश के मंडला में 110 मिमी तक वर्षा हुआ है। चंडीगढ़ में भी 46 मिमी बारिश हुई।

कल का मौसम कैसा रहेगा (Kal Ka Mausam Kaisa Rhega)

विभाग के अनुसार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत कई पहाड़ी इलाकों में 21 सितंबर तक मानसून बना रहेगा। वहीं राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में मध्यम से तेज बारिश होने की आशंका है।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story