×

Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार में होगी झमाझम बारिश, इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

Shreya
Written By ShreyaNewstrack Network
Published on: 19 Sep 2021 1:33 AM GMT
Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार में होगी झमाझम बारिश, इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल, जानें अपने राज्य का हाल
X

भारी बारिश के चलते टूटा पेड़ (फोटो- न्यूजट्रैक) 

Aaj Ka Mausam: भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से आज का मौसम की जानकारी दे दी गई है, तो चलिए फटाफट एक बार नजर डाल लेते हैं कि आपके राज्य में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega), आज कहां बारिश (Aaj Kahan Barish Hogi) होगी। साथ ही किन राज्यों में भारी बारिश (Bhari Barish) की दस्तक हो सकती है।

आज का मौसम का हाल (Aaj Ka Mausam Ka Hal)

मौसम विभाग (Mausam Vibhag) ने यूपी का आज का मौसम के बारे में जानकारी दी है कि अगले कुछ घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात के अलग अलग हिस्सो में भी हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। वहीं, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ के भी लोग हल्की से मध्यम और भारी बारिश के लिए तैयार रहे।

बता दें कि बीते कुछ दिनों से पूर्वोत्तर भारत में मानसून की गतिविधियां बढ़ी हैं। ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी रविवार को भी पूर्वोत्तर भारत में बारिश दर्ज की जा सकती है। बिहार, झारखंड में भी हल्की से मध्यम बारिश की दस्तक हो सकती है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी हल्की से मध्यम बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जम्मू कश्मीर, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ, लक्षद्वीप के अलग अलग हिस्सों में बारिश की संभावना है।

कल कैसा रहेगा मौसम (Kal Kaisa Rahega Mausam)

वहीं अगर बात करें 20 सितंबर 2021 के मौसम की तो सोमवार के मौसम की जानकारी भी IMD ने दी है। 21 सितंबर तक उत्तर की ओर बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी, जिससे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अन्य पहाड़ी राज्यों में बारिश होगी। इसके अलावा गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक, गोवा के अलग अलग जगहों पर भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश दस्तक दे सकती है। बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story