×

Aaj Ka Mausam: अगले 5 दिनों का मौसम कैसा रहेगा, IMD ने आपके राज्य में जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के मौसम की जानकारी देते हुए कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Shreya
Written By ShreyaNewstrack Network
Published on: 20 Sep 2021 2:04 AM GMT
Aaj Ka Mausam: अगले 5 दिनों का मौसम कैसा रहेगा, IMD ने आपके राज्य में जारी किया अलर्ट
X

बारिश (फोटो- न्यूजट्रैक)

Aaj Ka Mausam: सुबह सुबह दिन की शुरुआत अगर खुशनुमा मौसम के साथ हो तो मन का मिजाज भी बेहतरीन हो जाता है। बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, राजस्थान ऐसे कुछ राज्य है, जहां पर अलग अलग हिस्सों में रिमझिम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है। इस बीच बताया जा रहा है कि आज यानी 20 सितंबर से दिल्ली और उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा भारतीय मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के मौसम की जानकारी दी है और राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की गतिविधयां जारी हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश और दिल्ली में मॉनसून के कमजोर बना हुआ है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में 20 सितंबर तक बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। बता दें इस बार यूपी के पूर्वी और पश्चिमी जिलों में कम बरसात हुई है। ऐसे में आने वाले दिनों में बारिश इन जिलों को भिगा सकती है। यहीं नहीं कुछ जिलों में भारी बारिश बाढ़ की वजह भी बन सकती है।

वहीं, दिल्ली के मौसम की बात की जाए तो राष्ट्रीय राजधानी में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे उमस से लोग परेशान हो रहे हैं। लेकिन मंगलवार (21 सितंबर) से दिल्ली और एनसीआर में बारिश गर्मी से राहत देने का काम कर सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती परिसंचरण ही दिल्ली और यूपी में बरसात की वजह बनेगा। चलिए जानते हैं कि अन्य राज्यों में आज का मौसम कैसा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega) रहेगा-

आज का मौसम का हाल (Aaj Ka Mausam Ka Hal)

ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार के अलग अलग हिस्सों में बीते कुछ दिनों से बारिश की गतिविधियां जारी हैं, ऐसे में IMD ने बताया कि सोमवार इन राज्यों में हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश संभव हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के भी कई जिले आज बारिश के पानी से भीग सकते हैं। इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, विदर्भ और तेलंगाना में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। सिक्किम, गुजरात, कोंकण और गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह व आंध्र प्रदेश में भी सोमवार को बारिश की संभावना है। साथ ही महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल और रायलसीमा में फिर बारिश की गतिविधि जारी रहेगी।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम (Aane Wale Kal Ka Mausam Kaisa Rahega)

कहां बारिश होगी (Kahan Barish Hogi)
मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari)
उत्तर प्रदेश

22 से 25 सितंबर के बीच मध्यम से भारी बारिश के आसार

दिल्ली

अगले 3 से 4 दिनों तक होगी बारिश

उत्तराखंड20 से 23 सितंबर तक हल्की से मध्यम और कुछ हिस्सों में भारी बारिश
राजस्थानआने वाले 4-5 दिनों में बारिश के आसार

मध्य प्रदेश

आने वाले 4-5 दिनों में बारिश के आसार

ओडिशा

20 से 21 सितंबर तक बारिश की संभावना

पश्चिम बंगाल

20 से 21 सितंबर तक बारिश की संभावना

सौराष्ट्र व कच्छ

22 से 23 सितंबर तक बारिश

गुजरात

अगले 4 से 5 दिनों तक बारिश के आसार

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story