×

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-यूपी में बारिश की दस्तक, कई राज्यों में IMD का अलर्ट जारी, जानें आज का मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली, उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बारिश की सक्रियता बढ़ने जा रही है। मौसम विभाग ने पहले ही इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 21 Sep 2021 1:50 AM GMT
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-यूपी में बारिश की दस्तक, कई राज्यों में IMD का अलर्ट जारी, जानें आज का मौसम का हाल
X

Aaj Ka Mausam: आज तो भाई उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौसम काफी सुहाना हुआ पड़ा है। ठंडी हवाएं बह रही हैं और आसमान में काले बादल मंडरा रहे हैं। कुछ घंटों के अंदर यहां पर बारिश शुरू होने का भी अनुमान जताया गया है। कल शहर में दिन काफी उमस भरा रहा, जिसके बाद माना जा रहा है कि बारिश लोगों को राहत दिलाएगी। याद दिला दें कि अभी बीते हफ्ते ही लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में भारी बारिश ने लोगों को परेशान किया था। कई जगह तो बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी, हालांकि उसके बाद ऐसी बारिश देखने को नहीं मिली। लेकिन मौसम विभाग ने पहले से ही अलर्ट कर दिया है कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

दरअसल, इस साल इस बार यूपी के पूर्वी और पश्चिमी जिलों में कम बरसात हुई है। ऐसे में आने वाले दिनों में इन जिलों में अच्छी खासी बारिश दस्तक देगी। तो प्रदेशवासी एक बार फिर से बारिश से भीगने के लिए तैयार हो जाइए। वहीं, बात की जाए दिल्ली का मौसम (Delhi Ka Mausam) की तो मौसम विभाग ने यहां भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद जताई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सितंबर महीने की शुरुआत में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई, लेकिन इसके बाद से मानसून यहां भी सुस्त पड़ गया है, लेकिन एक बार फिर से ठंडे बस्ते से मानसून की वापसी होगी, जिसके चलते इस पूरे हफ्ते दिल्ली और एनसीआर में बारिश होगी।

मुंबई का मौसम आज का (Mumbai Ka Mausam Aaj Ka)

यही हाल कुछ रहने वाला है मुंबई का, जी हां भारत की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले शहर में एक बार फिर से बारिश की वापसी हुई है। यहां पर हल्की फुल्की बारिश देखी जा रही है। वही स्काईमेट वेदर के एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि मुंबई और आसपास के इलाकों में बादल बरसेंगे और इस वजह से यहां पर तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। विभाग के मुताबिक, 22 सिंतबर तक मुंबई और उत्तरी महाराष्ट्र में मध्यम बारिश होने की संभावना है।

आज का मौसम का हाल (Aaj Ka Mausam Ka Hal)

इसके अलावा मौसम विभाग ने अन्य राज्यों में आज का मौसम कैसा रहेगा, इसकी जानकारी दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की मानें तो अगले कुछ घंटों के दौरान राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश जमकर बादल बरसेंगे। जबकि उत्तराखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में गरज के साथ बरसात होगी। बता दें कि बीते काफी समय से इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है, ऐसे में वर्षा एक बार फिर से इन राज्यों को भीगोने के लिए तैयार है।

यही नहीं इसके अलावा आज विदर्भ, मराठावाडा, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश होने के आसार बने हुए हैं। पूर्वोत्तर भारत में बारिश की स्थिति बनी हुई है, साथ ही पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, केरल, लक्ष्यद्वीप, सौराष्ट्र कच्छ और राजस्थान में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

कल का कैसा रहेगा मौसम (Kal Ka Mausam Kaisa Rahega)

उत्तर प्रदेश और दिल्ली में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों में बारिश की संभावना बनी हुई है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल के लिए भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story