×

Aaj Ka Mausam: केरल समेत इन राज्यों में होगी बहुत तेज बारिश, IMD का अलर्ट जारी, बर्फबारी बढ़ाएगी ठंड

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग की ओर से रोजाना मौसम का हाल बताया जाता है। मंगलवार को देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया गया है।

Shreya
Written By ShreyaNewstrack Network
Published on: 26 Oct 2021 1:52 AM GMT
Aaj Ka Mausam: केरल समेत इन राज्यों में होगी बहुत तेज बारिश, IMD का अलर्ट जारी, बर्फबारी बढ़ाएगी ठंड
X

बारिश (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Aaj Ka Mausam: आखिरकार पूरे देश से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी (Monsoon Ki Vapasi) हो गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि देश से कल यानी 25 अक्टूबर , 2021 को दक्षिण पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon 2021) की देश से वापसी पूरी हो गई है। हालांकि मानसून ने इस बार देर से विदाई ली है। साल 2021 में 03 जून को मानसून (Monsoon 2021) की शुरुआत हुई। अंतिम निकासी 25 अक्टूबर को हुई है। अब इस प्रकिया के पूरे हो जाने के बाद देश के कई राज्यों में गुलाबी ठंड (Winter 2021) की दस्तक हो जाएगी।

लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है कि देश में बारिश का सिलसिला (Barish Ka Silsila) थम गया है। कई राज्यों में आज भी बारिश के आसार (Barish Ke Asar) बने हुए हैं। मौसम विभाग (Mausam Vibhag) ने आज का मौसम की जानकारी (Aaj Ka Mausam Ki Jankari) देते हुए बताया कि कहां बारिश की संभावना (Barish Ki Sambhavna) है और किन राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट (Snowfall Ka Alert) जारी किया गया है। तो फटाफट एक बार मौसम का हाल (Mausam Ka Hal) पर नजर डाल लेते हैं।

मौसम की जानकारी देने वाले स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) ने बताया कि अगले 24 घंटे में दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश (Bhari Barish) हो सकती है। आंध्र प्रदेश, अंडमान एवं निकोबार समूह और रायलसीमा में भी बारिश के आसार बने हुए हैं। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार के पूर्वी हिस्से में भी 26 अक्टूबर 2021 को बादल बरसने को तैयार हैं, इन राज्यों में हल्की से बहुत हल्की या फिर मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

बारिश का अलर्ट (Barish Ka Alert)

मौसम विभाग की ओर से केरल में बारिश की तीव्रता को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है। केरल के चार जिलों कोल्लम, पथनमथिट्टा, कोट्टायम और इडुक्की में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग का कहना है कि तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों में भी 29 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। तमिलनाडु के तूतीकोरिन, रामनाथ पुरम, विरुधुननगर जिलों में भारी बारिश होने की बात कही गई है।

बर्फबारी (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बर्फबारी का अलर्ट (Snowfall Ka Alert)

पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ साथ बर्फबारी का भी सिलसिला शुरू हो चुका है, जिससे इन राज्यों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने लगी है। बर्फबारी की संभावना (Barfbari Ki Sambhavna) की बात जाए तो उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। वैसे इन राज्यों के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश भी दर्ज की जा सकती है।

कल कैसा रहेगा मौसम (Kal Kaisa Rahega Mausam)

आईएमडी (IMD) ने 27 अक्टूबर 2021 यानी बुधवार के मौसम का हाल कैसा रहेगा इसकी भी जानकारी दी है। जिसके मुताबिक, केरल, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तटिय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश व रायलसीमा हल्की से छिटपुट बारिश दर्ज की जा सकती है। तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों में भी 29 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story