×

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में जल्द होगी ठंड की दस्तक, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी, जानें अपने शहर का मौसम

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग ने आज की मौसम की जानकारी दी है। जिसमें बताया गया है कि आपके राज्य का मौसम कैसा रहने वाला है।

Shreya
Written By ShreyaNewstrack Network
Published on: 27 Oct 2021 2:18 AM GMT (Updated on: 9 Dec 2021 12:22 PM GMT)
Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में जल्द होगी ठंड की दस्तक, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी, जानें अपने शहर का मौसम
X

बारिश (फोटो- न्यूजट्रैक) 

Aaj Ka Mausam: बुधवार सुबह की शुरुआत हुई है ठंडी ठंडी हवाओं और सर्दी के एहसास के साथ... वैसे तो ये हाल है उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मौसम (Lucknow Ka Mausam Aaj) का, लेकिन जल्द ही पूरे उत्तर भारत में सर्दियां दस्तक देने वाली है। अक्टूबर महीना खत्म होने में बस 4 दिन ही बचे हैं, लेकिन ठंड ने पूरी तरह से भारत में दस्तक नहीं दी है। इसकी वजह मानसून की वापसी (Monsoon Ki Vapasi) में देरी को भी माना जा रहा है। खैर, वजह जो भी हो, लेकिन अब आपको सर्दियों यानी Winter 2021 के लिए तैयार रहना चाहिए।

अब फिलहाल ये जान लीजिए कि आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega) और आपके राज्य में कहां बारिश (Aaj Kahan Barish Hogi) होगी। क्योंकि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज का मौसम की जानकारी (Aaj Ka Mausam Ki Jankari) दे दी है।

आज का मौसम का हाल (Aaj Ka Mausam Ka Hal)

स्काईमेट वेदर (Skymet Weather, ने मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) देते हुए बताया कि केरल, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना (Barfbari Ki Sambhavna) है। तमिलनाडु के तटीय हिस्सों, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप के हिस्सों में भी आज बारिश का अनुमान (Barish Ka Anuman) जताया गया है। इसके अलावा 27 अक्टूबर 2021 को सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और उत्तर पूर्व भारत में हल्की बारिश के आसार (Barish Ke Asar) बने हुए हैं। साथ ही रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि हिंद गंगा के मैदानी इलाकों में छिटपुट स्थानों पर फॉग के साथ कोहरा छाया रह सकता है।

वहीं, आईएमडी (IMD) का कहना है कि उत्तर भारत में सर्दियां दस्तक दे रही हैं। उत्तर के पहाड़ी राज्यों में व्यापक बारिश और बर्फबारी होने से आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में अगले 2-3 दिनों में ठंडक बढ़ने की संभावना है। इस दौरान तापमान कुछ डिग्री नीचे गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तो 21 अक्टूबर को बसे कम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि मौसम के काफी पहले है।

कल कैसा रहेगा मौसम (Kal Kaisa Rahega Mausam)

28 अक्टूबर को मौसम कैसा रहेगा इसकी जानकारी देते हुए आईएमडी ने बताया कि गुरुवार को कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी में हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश में भी मौसम का हाल (Mausam Ka Hal) कुछ ऐसा ही रह सकता है और राज्य में बारिश दर्ज की जा सकती है।

बारिश का अलर्ट (Barish Ka Alert)

IMD की मानें तो केरल और माहे, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 27 से 30 तारीख को गरज और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम छिटपुट से व्यापक वर्षा होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 20 से 30 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले 6-7 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 29 अक्टूबर तक तमिलनाडु के तूतीकोरिन, रामनाथ पुरम, विरुधुननगर जिलों में भारी बारिश होने की बात कही गई है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story