×

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में बढ़ेगी सर्दी, केरल समेत इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, ऐसा होगा आज का मौसम

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग हर रोज मौसम कैसा रहने वाला है इसकी जानकारी देता है। IMD द्वारा बर्फबारी की वजह से तापमान गिरने की बात कही गई है।

Shreya
Written By ShreyaNewstrack Network
Published on: 28 Oct 2021 2:08 AM GMT (Updated on: 9 Dec 2021 12:25 PM GMT)
Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में बढ़ेगी सर्दी, केरल समेत इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, ऐसा होगा आज का मौसम
X

(फोटो साभार- ट्विटर) 

Aaj Ka Mausam: देश से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी (Monsoon Ki Vapasi) तो हो चुकी है। लेकिन अब मिनी मानसून (Mini Monsoon) यानी उत्तर-पूर्वी मानसून (North East Monsoon) ने दस्तक दे दी है, जिसके बाद से आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों, तमिलनाडु और दक्षिण कर्नाटक में बारिश की बढ़ने की संभावना जताई गई है। वहीं, दूसरी ओर पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी (Barfbari) शुरू है, ऐसे में अब जल्द ही पूरे उत्तर भारत में सर्दियों (Winter 2021) की दस्तक होने वाली है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो चुकी है, ऐसे में अब पहाड़ों से चलने वाली बर्फीली हवाएं दिल्ली, हरियाणा समेत उत्तर भारतीय राज्यों के रात का तापमान गिराने का काम करेंगी। मौसम विभाग (Mausam Vibhag) के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान दिल्ली सहित उत्तर भारत में तापमान गिर सकते हैं। वहीं, इस साल समय से पहले सर्दी की शुरुआत हो सकती है। इधर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश का सिलसिला (Barish Ka Silsila) जारी है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बता दें कि दिल्ली में इस साल रिकॉर्ड तोड़ बारिश (Barish) हुई है।

बारिश (फोटो- न्यूजट्रैक)

मौसम का हाल कैसा होगा (Mausam Ka Hal Kaisa Hoga)

अब आपको एक नजर डाल लेनी चाहिए आज के मौसम के हाल (Aaj Ka Mausam Ka Hal) पर। क्योंकि सुबह सुबह अगर आप कोई प्लान बना रहे हैं या कहीं बाहर जाने का प्लान है तो मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) जरूरी हो जाती है। आईएमडी (IMD) की ओर से रोजाना मौसम कैसा रहेगा (Mausam Kaisa Rahega), इसकी जानकारी दी जाती है। ताकि आपको पहले से ही यह मालूम हो कि आज कहां बारिश होने वाली है, आपके राज्य का मौसम का हाल (Aapke Rajya Ka Mausam Ka Hal) क्या रहने वाला है। तो चलिए बताते हैं आज का मौसम कैसा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega) रहेगा?

मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) देने वाले स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, केरल, तटिय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश के आसार (Barish Ke Asar) हैं। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में भी हल्की से मध्यम बारिश आज दस्तक दे सकती है। गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा राज्य के लोग भी आज बारिश के लिए तैयार रहें। इन राज्यों में बारिश की तीव्रता हल्की रहने वाली है। पुडुचेरी में भी में हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश (Bhari Barish) होने की संभावना है।

बारिश का अलर्ट (Barish Ka Alert)

IMD की मानें तो केरल और माहे, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 30 तारीख को गरज और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम और छिटपुर बारिश, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 30 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश, अगले 6-7 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 29 अक्टूबर तक तमिलनाडु के तूतीकोरिन, रामनाथ पुरम, विरुधुननगर जिलों में भारी बारिश होने की बात कही गई है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story