×

Aaj Ka Mausam: मानसून ने इन राज्यों में कहा टाटा-बाय-बाय, जानें आपके राज्य में आज का मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: आपके राज्य में आज मौसम कैसा रहेगा, कहां बारिश होगी, अगर इन सवाल के जवाब जानना चाहते हैं तो IMD ने आज के मौसम की जानकारी दी है।

Shreya
Written By ShreyaNewstrack Network
Published on: 7 Oct 2021 3:17 AM GMT (Updated on: 7 Oct 2021 3:19 AM GMT)
Aaj Ka Mausam: मानसून ने इन राज्यों में कहा टाटा-बाय-बाय, जानें आपके राज्य में आज का मौसम का हाल
X

बारिश में जाता व्यक्ति (फोटो- न्यूजट्रैक) 

Aaj Ka Mausam: आपके राज्य में आज मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega), कहां बारिश होगी (Aaj Kahan Barish Hogi), अगर इन सवाल के जवाब जानना चाहते हैं तो भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज के मौसम की जानकारी दी है। मौसम विभाग (Mausam Vibhag) ने बताया है कि गुरुवार (7 अक्टूबर 2021) को मौसम का हाल क्या रहने वाला है।

आज का मौसम कैसा होगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Hoga)

आईएमडी (IMD) की मानें तो उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून की जल्द वापसी के लिए स्थितियां अब अनुकूल होती जा रही हैं। जबकि बुधवार से दक्षिण-पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon) की वापसी शुरू हो गई है। इस बीच आज गुरुवार को कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीर समूह, तमिलनाडु के हिस्सों में हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी मौसम का हाल ऐसा ही रहने वाला है।

जबकि स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट में बताया गया है कि गुरुवार को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के हिस्सों, आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं। ऐसा कहा गया है कि बिहार और झारखंड में भी आज हल्की बारिश की संभावना है।

मानसून की वापसी (Monsoon Ki Vapasi)

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल नजर आ रही हैं। इसके साथ ही दक्षिण-पश्चिम मानसून ने वापसी शुरू कर दी है। जिसके बाद मानसून पूरे उत्तर-पश्चिम भारत, दोनों पहाड़ियों और मैदानों से तेजी से पीछे हटेगा। जिसके बाद पहाड़ी क्षेत्रों से सर्द हवाएं चलने लगेंगी और गुलाबी ठंड की दस्तक होगी।

कल कैसा रहेगा मौसम (Kal Kaisa Rahega Mausam)

बात करें कल यानी शुक्रवार (8 अक्टूबर 2021) के मौसम की तो मौसम विभाग ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि ओडिशा, आंध्र प्रदेश में अगले 4 से 5 दिनों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story