×

Aaj Ka Mausam: जल्द होगी मानसून की वापसी, आज दिल्ली, यूपी में तेज बारिश के आसार, जानें आज का मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: उत्तर पश्चिम भारत से मानसून जल्द ही विदा लेने वाला है, लेकिन अब भी कई राज्यों में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। चलिए जानते हैं आज का मौसम कैसा रहेगा-

Shreya
Written By ShreyaNewstrack Network
Published on: 6 Oct 2021 1:46 AM GMT
Aaj Ka Mausam: जल्द होगी मानसून की वापसी, आज दिल्ली, यूपी में तेज बारिश के आसार, जानें आज का मौसम का हाल
X

बारिश का मौसम (फोटो- सोशल मीडिया) 

Aaj Ka Mausam: उत्तर पश्चिम भारत से मानसून (Monsoon 2021) जल्द ही विदा लेने वाला है, लेकिन अब भी कई राज्यों में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसे में आपके राज्य में आज का मौसम कैसा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega) रहेगा, क्या आज बारिश के आसार (Barish Ke Asar) हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 6 अक्टूबर 2021 के मौसम की जानकारी दी है। इन सब सवालों के जवाब चाहिए तो चलिए फटाफट एक नजर डालते हैं आज का मौसम का हाल (Aaj Ka Mausam Ka Hal) पर-

मौसम का हाल (Mausam Ka Hal)

मौसम विभाग ने आज का मौसम की जानकारी देते हुए बताया है कि अगले कुछ घंटों में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

यूपी आज का मौसम (UP Aaj Ka Mausam)- आईएमडी (IMD) के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आज बारिश हो सकती है। कासगंज, एटा, सहसवान, बहजोई, गंजडुंडवारा, खुर्जा और गभाना समेत यूपी के कई इलाकों में अगले 2 घंटों में बारिश का अनुमान जताया गया है।

हरियाणा में मौसम जानकारी (Haryana Mein Mausam Ki Jankari)- हरियाणा का मौसम (Haryana Ka Mausam) की बात करें तो कोसली, सोहना, रेवाड़ी, पलवल, बावल, नूंह, औरंगाबाद, होडल समेत कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा (Rajasthan Me Mausam Kaisa Rahega)- राजस्थान में भी लोग झमाझम बारिश के लिए तैयार हो जाएं। मौसम विभाग ने बताया है कि आज का मौसम राजस्थान में सुहाना रहने वाला है। भिवाड़ी समेत कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं।

दिल्ली का मौसम आज कैसा है (Delhi Me Aaj Mausam Kaisa Hai)- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों नोएडा, ग्रेटर नोएडा में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

बारिश (फोटो- न्यूजट्रैक)

इसके अलावा 6 अक्टूबर को तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की बात कही गई है। पश्चिम बंगाल के हिस्सों, सिक्किम, मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक में भी आज हल्की से मध्यम और भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। साथ ही आईएमडी ने जानकारी दी है कि आज छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों और रायलसीमा में बारिश हो सकती है।

वहीं, स्काईमेट वेदर ने बताया है कि बुधवार को बिहार, ओडिशा, झारखंड में बारिश हो सकती है। इन राज्यों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। कर्नाटक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर व राजस्थान, पंजाब में भी हल्की बारिश हो सकती है।

मानसून की वापसी (Monsoon Ki Vapasi)

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 6 अक्टूबर से मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल नजर आ रही हैं। ऐसे में आज से मानसून 2021 की वापसी शुरू होने की संभावना जताई गई है। जिसके बाद मानसून पूरे उत्तर-पश्चिम भारत, दोनों पहाड़ियों और मैदानों से तेजी से पीछे हटेगा। जिसके बाद पहाड़ी क्षेत्रों से सर्द हवाएं चलने लगेंगी और गुलाबी ठंड की दस्तक होगी।

कल कैसा रहेगा मौसम (Kal Kaisa Rahega Mausam)

मौसम विभाग ने 7 अक्टूबर 2021 के मौसम की भी जानकारी दी है, जिसके मुताबिक कल गुरुवार को तमिलनाडु और केरल, कर्नाटक के हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा यूपी और बिहार में भी हल्की बारिश दर्ज हो सकती है। असम और त्रिपुरा बारिश होने की बात कही गई है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story