×

Aaj Ka Mausam: केरल-तमिलनाडु में होगी बहुत भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें अगले 4 दिनों का मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: भारतीय मौसम विभाग ने आज का मौसम कैसा रहेगा इसकी जानकारी दी है। साथ ही तीव्रता के मद्देनजर बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 12 Oct 2021 2:07 AM GMT (Updated on: 11 Dec 2021 2:26 PM GMT)
Aaj Ka Mausam: केरल-तमिलनाडु में होगी बहुत भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें अगले 4 दिनों का मौसम का हाल
X

समुद्र में उठती लहरें (फोटो साभार- ट्विटर) 

Aaj Ka Mausam: भारत में जल्द अब गुलाबी ठंड (Winter 2021) की दस्तक हो सकती है, क्योंकि देश के अधिकांश हिस्सों से मानसून की वापसी (Monsoon Ki Vapasi) शुरू हो चुकी है। इस साल करीब 19 दिनों की देरी के बाद मानसून की वापसी हो रही है। मौसम विभाग (Mausam Vibhag) का कहना है कि इस प्रक्रिया के बाद देश में हल्की हल्की ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि आज यानी मंगलवार को मौसम का हाल (Mausam Ka Hal) क्या बना रहेगा, यानी किन किन राज्यों में बारिश होने के आसार (Barish Ke Asar) हैं।

आज का मौसम का हाल (Aaj Ka Mausam Ka Hal)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आईएमडी (IMD) की ओर से हर दिन का मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) दी जाती है। इसी क्रम में 12 अक्टूबर 2021 को मौसम कैसा रहेगा, इसकी भी जानकारी विभाग ने पहले ही जारी कर दी है। जिसके मुताबिक, आज केरल और तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में भी गरज के साथ हल्की से मध्य बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, माहे, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश के आसार हैं। अंडमान निकोबार में हवा की गति इस दौरान 40 से 50 किलो प्रति घंटा रहने की उम्मीद जताई गई है। आईएमडी की मानें तो आज लक्षद्वीप, जम्मू कश्मीर के हिस्सों, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में भी हल्की से मध्यम बारिश आज दस्तक देगी। ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर पूर्व भारत में बारिश मौसम को सुहाना कर सकती है और ठंड बढ़ा सकती है।

बारिश (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

कल का मौसम कैसा रहेगा (Kal Kaisa Rahega Mausam)?

मौसम विभाग ने 13 अक्टूबर को मौसम कैसा रहेगा, इसके साथ ही अगले 4 दिनों के लिए अलग अलग राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा, इसकी भी जानकारी दी है। जिसके मुताबिक, 12 से 15 अक्टूबर तक केरल, तमिलनाडु में भारी बारिश होने आ अलर्ट जारी किया है। अगले 4 दिनों के दौरान दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 15 अक्टूबर तक के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। महाराष्ट्र और गोवा में भी अगले तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है, जहां पर हल्की से मध्यम बारिश होगी।

चक्रवात जवाद का अपडेट (Cyclone Jawad Update)

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि उत्तरी अंडमान सागर में अगले 24 से 36 घंटों में उसी क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र बना सकता है। यह निम्न दबाव का क्षेत्र अगले कुछ दिनों में चक्रवात का रूप लेगा, जो दक्षिण ओडिशा और उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तटों की ओर बढ़ेगा। इस चक्रवात को 'जवाद' (Cyclone Jawad) नाम दिया गया है। इस चक्रवात का ओडिशा में काफी डर देखा जा रहा है, क्योंकि इस राज्य में अक्टूबर महीने में ही कई भयंकर चक्रवाती तूफान दस्तक दे चुके हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story