×

Aaj Ka Mausam: केरल में भारी बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र-गुजरात में रहेगा ये हाल, जानें अपने राज्य का मौसम

Aaj Ka Mausam: अगर कहीं बाहर जाने का प्लान है तो इससे पहले ये जरूर जान लें कि आज का मौसम का हाल (Aaj Ka Mausam Ka Hal) क्या रहेगा आपके शहर में।

Shreya
Written By ShreyaNewstrack Network
Published on: 13 Oct 2021 2:10 AM GMT (Updated on: 11 Dec 2021 2:34 PM GMT)
Weather Today: देशभर के कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जम्मू में बर्फबारी से गिरेगा तापमान, जानें आज का मौसम
X

बारिश का मौसम (फोटो- न्यूजट्रैक) 

Aaj Ka Mausam: अगर कहीं बाहर जाने का प्लान है तो इससे पहले ये जरूर जान लें कि आज का मौसम का हाल (Aaj Ka Mausam Ka Hal) क्या रहेगा आपके शहर में। क्योंकि आप अगर बिना मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) लिए बाहर जाते हैं और इस बीच बिन बुलाए बारिश ने अचानक दस्तक दे दी तो। हालांकि हो सकता है कि वो बारिश बिन मौसम ना हो यानी कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) की तरफ से तो हर रोज देशभर के राज्यों में मौसम कैसा रहेगा (Mausam Kaisa Rahega) इस पर जानकारी दी जाती है। तो चलिए फटाफट जानते हैं कि आपके राज्य में आज बारिश होगी या नहीं?

सबसे पहले तो आपको ये बता दें कि अब जल्द ही देशभर के अधिकांश राज्यों से मानसून की वापसी होने वाली है और कई हिस्सों से तो वापसी शुरू भी हो चुकी है। ऐसे में अब आप हल्की हल्की ठंड (Winter 2021) के लिए तैयार हो जाइए। इस बार मानसून की वापसी करीब 19 दिनों की देरी के बाद हो रही है। इधर मानसून की वापसी (Monsoon Ki Vapasi) पूरी हुई और उधर ठंड ने दस्तक दी।

बारिश में जाता व्यक्ति (फोटो- न्यूजट्रैक)

मौसम का हाल (Mausam Ka Hal)

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) की बात करें तो अगले 24 घंटों के दौरान केरल और अंडमान एंव निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। मंगलवार को भी केरल में भारी बारिश दर्ज की गई है, जिसका अलर्ट पहले ही मौसम विभाग द्वारा जारी कर दिया गया था। इसके अलावा 13 अक्टूबर 2021 को तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के हिस्सों में हल्की से मध्यम और भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल ओडिशा के अलग अलग स्थानों में हल्की बारिश से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। लक्षद्वीप, कोंकण और गोवा वाले भी संभलकर रहें, क्योंकि आज आपके यहां भी हल्की से मध्यम बारिश की दस्तक हो सकती है। इसके साथ ही तटीय आंध्र प्रदेश के लिए भी ये चेतावनी जारी की गई है। मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण गुजरात और बाकी पूर्वोत्तर भारत व मध्य प्रदेश में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है।

मानसून की वापसी

इसके साथ ही स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के अधिकांश हिस्सों, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

समुद्र में उठती लहरें (फोटो साभार- ट्विटर)

चक्रवात जवाद का अपडेट (Cyclone Jawad Update)

अगर बात की जाए आज चक्रवात जवाद (Cyclone Jawad) का क्या अपडेट है तो स्काईमेट ने बताया है कि उत्तरी अंडमान सागर के 13 अक्टूबर तक एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। जो कि चक्रवात का रूप धारण कर 15 अक्टूबर तक पश्चिमी दिशा में दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ जाएगा। इस च्रकवाती तूफान को लेकर अभी से लोग सतर्क हो गए हैं।

कल का मौसम कैसा रहेगा (Kal Kaisa Rahega Mausam)?

आईएमडी (IMD) ने 15 अक्टूबर तक केरल, तमिलनाडु में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 15 अक्टूबर तक के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। अगले 4 दिनों के दौरान दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। महाराष्ट्र और गोवा में भी अगले तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है, जहां पर हल्की से मध्यम बारिश होगी।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story