×

Aaj Ka Mausam: भारत में जल्द होगी ठंड की दस्तक, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, ऐसा रहेगा आज का मौसम

Aaj Ka Mausam: अगर आप जानना चाहते हैं कि आज का मौसम आपके राज्य में कैसा रहेगा, तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

Shreya
Written By ShreyaNewstrack Network
Published on: 14 Oct 2021 1:51 AM GMT (Updated on: 11 Dec 2021 2:30 PM GMT)
Aaj Ka Mausam: भारत में जल्द होगी ठंड की दस्तक, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, ऐसा रहेगा आज का मौसम
X

बारिश का मौसम (फोटो साभार- ट्विटर) 

Aaj Ka Mausam: ठंडी ठंडी हवाओं के साथ आज की सुबह हो गई है। बाहर चिड़ियों को चहचहाहट सुबह और भी खुशनुमा बना रही है, ये हाल है उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का। लेकिन आपके राज्य का मौसम का हाल क्या है? आज कहां बारिश (Aaj Kahan Barish Hogi) होगी? क्या आपको इस बारे में पता है, अगर नहीं तो फिर भारतीय मौसम विभाग (IMD) है ना, जो हर रोज मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) देता है और बताया है कि आज का मौसम कैसा (Aaj Ka Mausam Kaisa Hoga) होगा।

वैसे बताते चलें कि आज यानी 14 अक्टूबर को दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक के कुछ हिस्सों से पीछे हट सकता है। यानी इन राज्यों से गुरुवार को मानसून की वापसी (Monsoon Ki Vapasi) होने की पूरी उम्मीद है। इसके अलावा उत्तर भारत के कई अन्य राज्यों में भी मानसून की विदाई हो चुकी है।

आपको बता दें कि इस साल अन्य सालों की तरह करीब 19 से 20 दिनों की देरी के बाद मानसून विदा ले रहा है। अब इस प्रक्रिया के बाद देश के अधिकांश हिस्सों में ठंड (Winter 2021) की दस्तक हो जाएगा।

बारिश में जाते लोग (फोटो- न्यूजट्रैक)

आज का मौसम का हाल (Aaj Ka Mausam Ka Hal)

वहीं बात करें कि आज किन राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई है तो आईएमडी ने आज का मौसम की जानकारी (Aaj Ka Mausam Ki Jankari) देते हुए बताया है कि गुरुवार को केरल, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा माहे और तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4-5 दिनों के दौरान दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। स्काईमेट वेदर ने भी जानकारी दी है कि आज गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत के हिस्सों, तटीय ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, कोंकण और गोवा के अलग अलग हिस्सों में भी हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।

चक्रवात का अलर्ट (Chakravat Ka Alert)

वहीं, दूसरी ओर उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक दबाव का क्षेत्र बनने और उसके चक्रवात का रूप अख्तियार करने के बाद 15 अक्टूबर तक पश्चिमी दिशा में दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ जाएगा। इस चक्रवाती तूफान को चक्रवात जवाद (Cyclone Jawad) नाम मिला है। जिसके चलते अगले 4 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट गरज के साथ बारिश हो सकती है। 15 अक्टूबर से पूर्वी भारत और इससे सटे मध्य भारत में बारिश की तीव्रता बढ़ने का भी अनुमान जताया गया है। फिलहाल इस च्रकवाती तूफान को लेकर अभी से लोग सतर्क हो गए हैं।

कल का मौसम कैसा रहेगा (Kal Kaisa Rahega Mausam)?

मौसम विभाग की ओर से 15 अक्टूबर 2021 के मौसम का हाल भी बताया गया है। जिसके मुताबिक, केरल में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। न केवल शुक्रवार को बल्कि अगले चार दिनों तक राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा कर्नाटक, माहे, तमिलनाडु में भी अगले 4 दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों के दौरान दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में हल्की से मध्यम बारिश जबकि 16 अक्टूबर से उत्तर पश्चिमी भारत में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

यही नहीं अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भी अगले 4-5 दिनों तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। 17 अक्टूबर, 2021 को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story