×

Aaj Ka Mausam: भारी बारिश का अलर्ट जारी, जम्मू-लद्दाख में बर्फबारी बनेगी मुसीबत, जानें अपने राज्य का मौसम

Aaj Ka Mausam: केरल और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। जिसे देखते हुए आईएमडी ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Shreya
Written By ShreyaNewstrack Network
Published on: 21 Oct 2021 2:03 AM GMT (Updated on: 9 Dec 2021 12:34 PM GMT)
Aaj Ka Mausam: भारी बारिश का अलर्ट जारी, जम्मू-लद्दाख में बर्फबारी बनेगी मुसीबत, जानें अपने राज्य का मौसम
X

Aaj Ka Mausam: मानसून की वापसी (Monsoon Ki Vapasi) वैसे तो सितंबर महीने में हो जाती है। लेकिन इस बार आधा अक्टूबर बिताने के बाद मानसून (Monsoon 2021) ने देश के राज्यों से विदाई ली। जिसके चलते मौसम के मिजाज में परिवर्तन साफ तौर पर देखने को मिला। भारी बारिश का कहर (Barish Ka Kahar) उत्तराखंड से लेकर केरल और तमिलनाडु तक में देखने को मिल रहा है, जहां पर प्राकृतिक आपदा या बारिश के चलते आई बाढ़ की वजह से अब तक कई लोगों की मौत हो गई है। केरल और तमिलनाडु में तो अभी भी भारी बारिश के आसार (Barish Ke Asar) बने हुए हैं। जिसे देखते हुए मौसम विभाग (Mausam Vibhag) की ओर से बारिश का अलर्ट (Barish Ka Alert) जारी कर दिया गया है।

बारिश की वजह क्या है (Barish Ki Wajah Kya Hai)

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि केरल में उत्तर-पूर्वी मानसून से जितनी बारिश अक्टूबर से दिसंबर के बीच में होती है, उसकी लगभग 84 फीसदी बारिश 18 अक्टूबर तक ही हो चुकी है। लेकिन राज्यों में हो रही इस बारिश का कारण क्या है, मानसून की वापसी के बाद भी यूपी, उत्तराखंड, केरल, तमिलनाडु जैसे राज्य बारिश का कहर क्यों झेल रहे हैं, इसके भी तीन कारण हैं, पहला दक्षिण-पश्चिम मानसून की देर से वापसी होना, दूसरा उत्तर-पूर्वी मानसून का सक्रिय हो जाना और तीसरी वजह पश्चिमी विक्षोभ व कम दबाव के क्षेत्रों का असर राज्यों पर होना।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आज का मौसम का हाल (Aaj Ka Mausam Ka Hal)

अगर बात करें कि आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega) आपके राज्य में तो भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि अगले 24 घंटे में केरल, महे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कर्नाटक में मौसम (Karnataka Mein Mausam) का हाल भी कुछ ऐसा ही रहने वाला है,भारी बारिश प्रदेशवासियों के सामने संकट खड़ी करेगी। इसके अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम में भी हल्की से मध्यम और भारी बारिश की संभावना (Barish Ki Sambhavna) बनी हुई है।

स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) की मानें तो गुरुवार को मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, बिहार, झारखंड में हल्की से मध्यम और कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार (Barish Ke Asar) हैं। साथ ही शेष पूर्वात्तर भारत, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, लक्षद्वीप और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में भी हल्की बारिश दर्ज की सकती है। जिसकी जानकारी मौसम विभाग (Mausam Vibhag) की ओर से दी गई है।

जम्मू कश्मीर और लद्दाख में अलर्ट (Alert In Jammu Kashmir And Ladakh)

मौसम विभाग की ओर से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। बताया गया है कि यहां सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते 22 से 24 अक्टूबर तक भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि 23 अक्टूबर को मौसम अधिक खराब रहने की आशंका है। खराब मौसम की वजह से हवाई और सड़क सेवाएं प्रभावित होंगी। साथ ही जम्मू-श्रीनगर और श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के हिस्सों में भूस्खलन होने की भी चेतावनी जारी की गई है। अलर्ट को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर की ओर से मंडलायुक्त जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के लिए एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है।

बारिश का अलर्ट (Barish Ka Alert)

राज्य में मौसम का हाल (Mausam Ka Hal)

बारिश का अलर्ट (Barish Ka Alert)

जम्मू कश्मीर में मौसम का हाल

24 अक्टूबर तक बारिश के आसार

लद्दाख का मौसम कैसा है

24 अक्टूबर तक बारिश के आसार

हिमाचल प्रदेश का मौसम

22 से 23 अक्टूबर तक बारिश होगी

गोवा का मौसम

23 अक्टूबर तक बारिश की संभावना

पुडुचेरी का मौसम

24 अक्टूबर तक बारिश की संभावना

कर्नाटक में आज का मौसम

24 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है

पश्चिम बंगाल और ओडिशा

24 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट

तमिलनाडु में बारिश

24 अक्टूबर तक होगी बारिश

सिक्किम मौसम का हाल

भारी बारिश के आसार

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story