×

Aaj Ka Mausam: केरल-उत्तराखंड में बारिश का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें आज कहां-कहां होगी बारिश

Aaj Ka Mausam: चलिए जानते हैं कि आज का मौसम कैसा रहेगा और कहां बारिश होगी। भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

Shreya
Written By ShreyaNewstrack Network
Published on: 19 Oct 2021 2:36 AM GMT (Updated on: 9 Dec 2021 12:33 PM GMT)
Aaj Ka Mausam: केरल-उत्तराखंड में बारिश का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें आज कहां-कहां होगी बारिश
X

बारिश में जाते लोग (फोटो- न्यूजट्रैक)

Aaj Ka Mausam: मानसून की वापसी (Monsoon Ki Vapasi) के बाद भी देश भर के कई राज्यों में आफत की बारिश बरस रही है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, केरल जैसे राज्यों में बारिश कहर बरसा रही है। केरल में तो बारिश के चलते आई बाढ़ और भूस्खलन में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, मौसम का मिजाज देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट (Barish Ka Alert) जारी किया है। तो चलिए जानते हैं कि आज का मौसम कैसा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega) रहेगा और कहां बारिश होगी। लेकिन उससे पहले नजर डालते हैं कि किन राज्यों में भारी बारिश (Bhari Barish) ने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।

इन राज्यों में बारिश का कहर (Barish Ka Kahar)

केरल का मौसम- केरल में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश जारी है, जिस वजह से राज्य में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। केरल में बाढ़ और भूस्खलन से अब तक कुल 35 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है, जबकि 8 अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

उत्तराखंड का मौसम का हाल- उत्तराखंड में भी आफत की बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं। सड़कों पर काफी ज्यादा पानी भरा हुआ है, जिससे वो नदी में तब्दील हो गई हैं। इससे लोगों का आम जीवन प्रभावित हो रहा है।

दिल्ली का मौसम आज का (Delhi Ka Mausam Aaj Ka)- दिल्ली में भी बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है। यहां कल एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश होने का 65 साल का रिकॉर्ड बना है। इसके साथ ही अक्टूबर महीने में सर्वाधिक बारिश का भी रिकॉर्ड टूटा है।

(फोटो- न्यूजट्रैक)

आज कहां बारिश होगी (Aaj Kahan Barish Hogi)?

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में हल्की बारिश के आसार हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में हल्की से मध्य बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावनी बनी हुई है। साथ ही पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, ओडिशा में भी आज झमाझम बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

बात करें उत्तराखंड की तो यहां पर आज भी हल्की से मध्यम या फिर कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। आईएमडी ने पहले से ही इसकी चेतावनी जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में भी आज का मौसम का हाल ऐसा ही रहने वाला है, यानी बारिश का सिलसिला यहां भी जारी रहेगा। इसके अलावा विदर्भ, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक केरल, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

बारिश का अलर्ट (Barish Ka Alert)

बात करें बारिश का अलर्ट किन राज्यों में जारी है तो मौसम विभाग (Mausam Vibhag) का कहना है कि देश के पूर्वी और उत्तर पूर्वी हिस्सों में 21 अक्टूबर तक बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती हैं। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 19 अक्टूबर को हल्की से मध्यम, ओडिशा और झारखंड में 19 अक्टूबर को भारी बारिश और सिक्किम और बिहार में 20 अक्टूबर तक बिजली और गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

कल कैसा रहेगा मौसम (Kal Kaisa Rahega Mausam)

बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में 20 अक्टूबर, 2021 को बारिश की संभावना जताई गई है। कल का मौसम सिक्किम में कैसा रहेगा, इसकी जानकारी देते हुए आईएमडी ने बताया कि कल राज्य में भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में भी हल्की से भारी बारिश देखी जा सकती है। देश के पूर्वी और उत्तर पूर्वी हिस्सों में 21 अक्टूबर तक बारिश जारी रहेगी।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story