×

Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में भीषण बारिश का कहर, अबतक 41 की मौत, केरल में भी बरसी आफत, जानें आज का मौसम

Aaj Ka Mausam: आईएमडी ने आज का मौसम की जानकारी देते हुए बताया है कि बुधवार को किन किन राज्यों में बारिश होगी। साथ ही कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

Shreya
Written By ShreyaNewstrack Network
Published on: 20 Oct 2021 2:12 AM GMT (Updated on: 9 Dec 2021 12:36 PM GMT)
Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में भीषण बारिश का कहर, अबतक 41 की मौत, केरल में भी बरसी आफत, जानें आज का मौसम
X

बाढ़ का दृश्य (फोटो साभार- ट्विटर) 

Aaj Ka Mausam: देशभर में एक बार फिर से बारिश का कहर (Barish Ka Kahar) देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड से लेकर केरल तक भारी बारिश (Bhari Barish) ने तबाही मचाई है। उत्तराखंड में अब तक कुदरती आपदा में करीब 40 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं केरल में भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ ने 41 लोगों को काल के गाल में ढकेल दिया है। यही नहीं, बारिश का सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज का मौसम की जानकारी (Aaj Ka Mausam Ki Jankari) देते हुए बताया है कि बुधवार को किन किन राज्यों में बारिश (Aaj Kahan Barish Hogi) होगी। इसके साथ ही मौसम विभाग (Mausam Vibhag) ने बारिश का अलर्ट (Barish Ka Alert) भी कई राज्यों के लिए जारी किया है।

उत्तराखंड का मौसम का हाल (Uttarakhand Ka Mausam Ka Hal)

उत्तराखंड में बारिश (Uttarakhand Mein Barish) ने एक बार फिर से अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। भारी बारिश, बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं के चलते कई लोगों की मौत हो गई, जबकि आम जीवन भी तहस नहस हो गया है। दूसरी ओर नैनीताल जिले (Nainital) का प्रदेश के बाकी हिस्सों से संपर्क टूट गया है। नैनी झील उफान पर है। सड़कें, घर, पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। कई जगहों पर राहत और बचाव कार्य जारी है। लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। आपदा को देखते हुए उत्तराखंड में एनडीआरएफ (NDRF) की 15 टीमें तैनात की गई हैं। हालांकि आज राज्य में हल्की से मध्यम बारिश के आसार (Barish Ke Asar) हैं।

केरल का मौसम (Kerala Ka Mausam)

बात की जाए केरल के मौसम की तो यहां भी बीते कुछ दिनों से भारी बारिश का सिलसिला जारी है। प्राकृतिक आपदाओं की वजह से 41 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दूसरी ओर तेज बारिश से नदियां उफान पर आ गई हैं। तालाबों का भी जलस्तर बढ़ रहा है, जिसे देखते हुए 10 बांधों के लिए रेड अलर्ट जारी (Red Alert) कर दिया गया है। केरल में 20 अक्टूबर को भी भारी बारिश की संभावना (Barish Ki Sambhavna) जताई गई है। मौसम विभाग (Mausam Vibhag) ने राज्य में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके बाद राज्य सरकार अभी से ही बड़े डैम्स को खाली करने में जुट गई है।

आज का मौसम का हाल (Aaj Ka Mausam Ka Hal)

मौसम विभाग ने आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega) रहेगा इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों में भी आज का मौसम ऐसा ही रहने वाला है। इसके अलावा केरल, आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक के हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान जताया गया है।

स्काईमेट के मुताबिक, आंध्र प्रदेश, ओडिशा के तटीय भागों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश की स्थिति बनी हुई है। लक्षद्वीप और रायलसीमा में हल्की बारिश होने की बात कही गई है। जबकि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत का मौसम शुष्क बने रहने की उम्मीद जताई गई है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और दक्षिणी-पूर्वी हवाओं का गठजोड़ ही बदले मौसम का कारण है। जिसके लचते पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश दर्ज की गई।

बारिश का अलर्ट (Barish Ka Alert)

आईएमडी का कहना है कि आज यानी 20 अक्टूबर को पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश के आसार हैं। आज गंगीय पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने (Lightning) की संभावना है। बिहार, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में 22 से 23 अक्टूबर को गरज के साथ भारी बारिश और स्लोफॉल हो सकता है। 23 अक्टूबर को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिम राजस्थान में छिटपुट बारिश दर्ज की जा सकती है। केरल, महे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 23 अक्टूबर तक भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। कर्नाटक में भी 21 से 23 तक भारी बारिश का अलर्ट जारी है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story