×

Aaj Ka Mausam: होगी बहुत तेज बारिश, इन राज्यों में अलर्ट जारी, जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में बारिश का कहर देखा जा रहा है। इस बीच शनिवार को देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 24 July 2021 1:34 AM GMT
Aaj Ka Mausam: होगी बहुत तेज बारिश, इन राज्यों में अलर्ट जारी, जानें अपने शहर का हाल
X

बारिश (फोटो- न्यूजट्रैक)

Aaj Ka Mausam: देश के अधिकतर राज्यों में मानसून (Monsoon 2021) की बारिश की शुरुआत हो चुकी है। कई राज्यों में तो भारी बरसात की वजह से सड़कों पर लबालब पानी भर गया है, भूस्खलन की खबरें आ रही हैं और कहीं कहीं बाढ़ की स्थिति भी पैदा हो गई है। वहीं, कई जगहों पर बारिश से संबंधित घटनाओं में लोगों की जान भी गई है। बारिश के चलते लोगों को तरह तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश होने की वजह से लोगों को रोजमर्रा के कामों में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आपके मन में भी, आज का मौसम का हाल, आज मौसम कैसा है, आज मौसम कैसा रहेगा, आज बारिश कब होगी, आज बारिश कहां हो रही है, क्या आज दिल्ली में बारिश होगी जैसे सवाल उमड़ रहे हैं तो आप यहां पर इन सारे सवालों के जवाब पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज और कल कैसा रहेगा मौसम आपके राज्य में-

कुछ दिनों की सुस्ती के बाद मानसून ने एक बार फिर से देशभर में रफ्तार पकड़ ली है, नतीजन बीते कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। महाराष्ट्र के कई जिलों में तो बारिश के चलते तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों के अलग अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। इसके अलावा दक्षिण भारत के राज्यों में भी झमाझम बारिश हो रही है। कई राज्यों में तो मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) देने वाले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है।

(फोटो- न्यूजट्रैक)

मौसम का हाल (Mausam Ka Hal)

उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो यहां पर एक बार फिर से मानसून गतिविधियां शुरू हो गई हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश देखने को मिल रही है। राजधानी लखनऊ में भी बीते 2 दिनों से रुक रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग (Mausam Vibhag) की मानें तो 25 और 26 जुलाई को यूपी की कुछ जगहों पर भारी से अत्याधिक भारी बारिश के आसार (Barish Ke Asar) हैं, जबकि कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना (Barish Ki Sambhavna) है।

वहीं, महाराष्ट्र में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। बीते दिनों में बारिश से संबंधित घटनाओं में 129 लोगों की जान चली गई है। रेस्क्यू के लिए सेना को उतारना पड़ा है। कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट (Barish Ka Alert) जारी कर दिया गया है। इसके अलावा गुजरात, पश्चिम बंगाल में भी मानसून के हालात देखते हुए एनडीआरएफ की टीमें भेजी गई हैं। बता दें कि आने वाले हफ्ते में मानसून बारिश और तेज हो सकती है।

IMD की मानें तो 26 जुलाई तक उत्तर पूर्वी भारत में भारी से अत्यधिक तेज बारिश होगी। उत्तर प्रदेश के अलावा हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट (Barish Ka Alert) जारी किया गया है। 25 और 26 को उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश बढ़ेगी। 25 से 27 जुलाई के बीच दिल्ली, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी बारिश की पूरी संभावना है। IMD का कहना है कि इस दौरान कर्नाटक, तेलंगाना, विदर्भ मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण राजस्थान और गुजरात के इलाकों में भी मौसम की गतिविधियां देखने को मिल सकती है।

आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)

IMD ने बताया कि आज पूर्वी और उससे जुड़े मध्य भारत के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होगी। 24 जुलाई को तेलंगाना, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा गुजरात क्षेत्र, कोंकण, गोवा में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। साथ ही शनिवार को पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना तथा तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश होने की संभावना है।

कल का मौसम कैसा रहेगा (Kal Ka Mausam Kaisa Rahega)

25 जुलाई का मौसम (25 July Ka Mausam Ki Jankari) कल के मौसम को लेकर भी पूर्वानुमान जारी किया है। रविवार को दिल्ली, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश हो सकती है। रविवार को उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश बढ़ने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भी बारिश बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्सों में भी बरसात होने की बात कही गई है। इस दौरान गोवा, केरल में भी बारिश हो सकती है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story