×

Aaj Ka Mausam: अगले तीन दिन का मौसम कैसा रहेगा, यूपी हरियाणा में आज से बारिश होगी झमाझम

Aaj Ka Mausam : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 1 सितंबर के मौसम की जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में आज तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।

Shivani
Written By ShivaniPublished By Shivani
Published on: 1 Sep 2021 1:15 AM GMT
Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
X
बारिश के चलते सड़क पर भरा पानी (फोटो- न्यूजट्रैक)

Aaj Ka Mausam : दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों के शहरों में आज बारिश होने वाली है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। बुधवार को कुछ इलाकों में मौसम सुबह से ही बदलीनुमा है। काले बादल छाए हैं मानों अभी बरस जाएंगे। तो कुछ इलाकों में सुबह सुबह धूप के साथ अधिक तापमान है। उमस और गर्मी महसूस हो रही है। मौसम में इतना परिवर्तन होने की एक वजह मानसून पर ब्रेक लगना है। जिसकी वजह से कुछ क्षेत्र तो शुष्क हैं तो वही कई इलाकों में बरसाती बादल लगभग वापस जा चुके हैं।

आज के मौसम का हाल जानें कि आज कहां बारिश होगी और कहां बारिश नहीं होने के आसार हैं। आपके शहर में आज का मौसम कैसा रहेगा। मौसम की पूरी जानकारी देखें यहां....

मौसम का हाल (Mausam Ka Hal)

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 1 सितंबर के मौसम की जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में आज तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। राजधानी दिल्ली के लोधी रोड, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे वाले इलाके में जा रहे हों तो छाता जरूर लेकर निकलें, वरना बारिश में भीगने के आसार हैं। इसके एनसीआर के अंतर्गत, गुरुग्राम, मनेसर, बल्लभगढ़, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, इंदिरापुरम, लोनी देहात, हिंडन एयरफोर्स और गाजियाबाद में भी आज तेज बरसात होगी।

Haryana Me Barish- हरियाणा में भी आज मौसम सुहाना होगा। कुछ ही घंटो में हरियाणा में तेज बारिश के आसार हैं। हरियाणा में जहां आज बारिश हो सकती हैं, उनमें तोशम, भिवानी, चरखी दादरी, मट्टनहैल, झांजर, नारनौल, महेंद्रगढ़, कसौली, फारुखनगर, बावल, नूह, सोहाना, होदल, पलवल, रेवाड़ी, गन्नौर, सोनीपत, रोहतक और मेहम हैं, यहा झमाझम बारिश हो सकती है।

UP Ka Mausam- उत्तर प्रदेश में भी खूब बारिश हो रही है। यहां मथुरा, बरसाना, राया, नंदगांव, मोदी नगर, किथौर, गरमुक्तेश्वर, सियाना, हापुड़, बुलंदशहर, हाथरस और इगलास में भारी बारिश की संभावना है। इसके पहले भी रुक रुक कर कई घंटे यहां बारिश हुई थी। जिसके बाद आज भी बरसाती बादल इन इलाकों में मंडरा रहे हैं।

इसके साथ ही राजस्थान के कई क्षेत्रों में बरसात का मौसम अभी थमा नहीं है। नदबाई, नागर, अलवर, तिजारा, बायाना, भरतपुर, दीग में अगले दो घंटों में बारिश के आसार हैं।

कल कैसा रहेगा मौसम (Kal Mausam Kaisa Rahega)

2 September Ko Kahan Hogi Barish - 3 सितंबर तक फिलहाल बारिश होने के प्रबल आसार हैं। मौसम विभाग ने यूपी और हरियाणा के मौसम का हाल बताते हुए कहा कि अगले तीन- चार दिन हल्‍की बारिश होने का अनुमान है। बारिश दिन व रात में कभी भी हो सकती है। इस बीच लोगों को उमस से राहत मिल सकती है और ठड़ का अहसास भी हो सकता है। यूपी -बिहार समेत हरियाणा में बारिश हो सकती है। मॉनसून फिरोजपुर, दिल्ली, ग्वालियर, सीधी, झारसुगुडा, दक्षिण तटीय ओडिशा, उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश और फिर दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी की ओर से गुजर रहा है।

Shivani

Shivani

Next Story