×

Aaj Ka Mausam: अगले 5 दिनों के मौसम का हाल जानिए यहां, मानसून हुआ धीमा, फिर भी आंधी-बारिश जारी

Aaj Ka Mausam: जिन राज्यों में मानसून को पहुंचना है, वहां मानसून (Monsoon 2021) की गति धीमी पड़ गयी है, ऐसे में लगभग दो दिन की देरी से वहां मानसून पहुंचेगा। हालांकि बारिश का कहर जारी रहेगा।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shivani
Published on: 16 Jun 2021 1:44 AM GMT (Updated on: 16 Jun 2021 3:57 PM GMT)
Aaj Ka Mausam
X

बारिश (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

और पढ़ें : 17June 2021 Ka Rashifal : वृष, मिथुन व तुला को मिलेगा व्यवसाय में लाभ, जानिए बाकी का कैसा रहेगा आज का राशिफल


Aaj Ka Mausam: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अब जिन राज्यों में मानसून को पहुंचना है, वहां मानसून (Monsoon 2021) की गति धीमी पड़ गयी है, ऐसे में लगभग दो दिन की देरी से वहां मानसून पहुंचेगा। हालांकि बारिश का कहर जारी रहेगा। मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) है कि आज दिल्ली में हल्की (Delhi Me Barish) से मध्य बारिश हो सकती है। वहीं अगले 2-3 दिनों के दौरान ओडिशा, झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ में भी बारिश के आसार है।

मौसम का हाल (Mausam Ka Hal)

दरअसल, मौसम विभाग (Mausam Vibhag) ने बताया कि पश्चिमी हवाओं की वजह से उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की गति धीमी हो गई है। अगले दो दिनों के भीतर इसके दिल्ली पहुंचने की संभावना कम है। लेकिन दिल्ली में आज औऱ कल हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

बारिश कहां होगी (Barish Kahan Hogi)

-मौसम के लिहाज से अलग अलग राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी यूपी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

-मौसम विभाग ने बताया कि अगले 3 - 4 दिनों में ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ (महाराष्ट्र) और तेलंगाना में भारी बारिश हो सकती है।

-वहीं अगले 4-5 दिनों पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश होने की संभावना है।

-महाराष्ट्र , गोवा और कर्नाटक के तटीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं, जो अगले 5 दिनों में हो सकती है।

-केरल की अलग-अलग जगहों पर भी भारी बारिश के आसार हैं।

-उत्तर भारत में भी बारिश जारी रहेगी।

आज बारिश होगी या नहीं (Aaj Barish Hogi Ya Nahi)

कई इलाकों में आज भी जोरदार बारिश होगी। बिहार- झारखंड में में जमकर बरसात हो रही है। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश के आसार (Aaj Barish Ke Asar) हैं। हिमाचल प्रदेश के लिए भी मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य.प्रदेश के कई शहरों में बारिश होनी है।

आज कहां बारिश होगी (Aaj Kahan Barish Hogi)

राज्य आज मौसम का हाल (Aaj Mausam Ka Hal)
दिल्लीहल्की से मध्य बारिश
उड़ीसाबरसात होगी
छत्तीसगढ़बारिश होगी तेज
तेलांगनाभारी बारिश के आसार
यूपीकई शहरों में मध्य से तेज बारिश
केरलभारी से बहुत भारी बारिश
महाराष्ट्रअगले 5 दिनों में बारिश

17 जून कल मौसम कैसा होगा (Kal Mausam Kaisa Hoga)

मौसम विभाग (Mausam Vibhag) के मुताबिक, 17 जून यानी कल भी गरज के साथ बारिश की संभावना है। तेज हवाएं और आंधी आने के भी आसार है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्‍तराखंड, बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, असम, मेघालय, पुडुचेरी समेत कई राज्यों में 16 जून तक बारिश होने की संभावना है।  

कब होगी बारिश (kab Hogi Barish)

28 जून कर देशभर में मानसून पहुंच जाएगा। बता दें कि मध्‍य प्रदेश के कुछ हिस्‍सों, पूरे छत्‍तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में मानसून पहुंच चुका है। साथ ही उत्‍तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्‍मू कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्‍तान, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के भी कई इलाकों में मानसूनी मौसम बना हुआ है। इन इलाकों में तेज बारिश औ हवाएं चल रही है।

Shivani

Shivani

Next Story