Aaj Ka Mausam: 4 दिन तेज बारिश, Delhi के मौसम की सारणी जारी, देखिए किस दिन निकलेगी धूप, कब होगी बरसात

Aaj Ka Mausam: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज का मौसम सुहाना है। यूपी में बारिश के आसार हैं।

Shivani
Written By ShivaniNewstrack Network
Published on: 11 Aug 2021 2:05 AM GMT (Updated on: 11 Aug 2021 2:06 AM GMT)
Mausam Ka hal
X

बारिश में अपने वाहन से जाते लोग (फोटो क्रेडिट- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)

Aaj Ka Mausam: 'सावन का महीना और टिप-टिप बरसा पानी...' सही तालमेल है न। सावन के पावन माह में लगातार झमाझम बारिश जारी है। कई शहरों में रोजाना रुक रुक कर हो रही बारिश से मौसम सुहाना है तो कहीं जलभराव की समस्या हो रही है। काॅलोनी के पार्क तो कोरोना के चलते पहले ही शांत हो गए थे, लेकिन बारिश के बाद अब पार्क तालाब बन गए हैं। बच्चे डूबे हुए पार्क में 'छा-छपा-छई' करते नजर आ जाते हैं।

मौसम का हाल (Mausam Ka Hal)

बीते मंगलवार की दोपहर अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम तो सुबह से ही बदली वाला था लेकिन बारिश लगभग दोपहर एक बजे के बाद शुरू हुई और एक से डेढ घंटें में बंद भी हो गई। हालांकि बारिश के बाद उमस बढ़ गई। लेकिन रात होते होते बादल ऐसा गरजे और बरसे हैं कि उसकी ठंड अब तक बरकरार हैं। लगभग पूरी रात रूक रूक कर पानी बरसा है। आज सुबह बदली के साथ ही तापमान भी ठंडा है। मौसम को देख कर अनुमान लगाया जा सकता है कि अगले कुछ घंटों में बारिश होने वाली है। स्थानीय लोगों के इस अनुमान को मौसम विभाग (Mausam Vibhag ने भी पुष्टि कर दिया है। मौसम का ये पूरा हाल यूपी के राजधानी लखनऊ का है। लखनऊ में आज भी बारिश के आसार हैं।

आज मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)

बीते दिन के मौसम का हाल तो जान लिया और ये भी जान लिया कि लखनऊ में बारिश कब होगी, अब जानते हैं कि आज कहां कहां बारिश होगी। आज और कल के अलावा Barish Kab Hogi, तापमान कितना रहेगा? ठंड कब शुरू होगी?

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज का मौसम सुहाना है। यूपी में बारिश के आसार हैं। यूपी के मिलक, बिलारी, बरेली में अगले कुछ घंटों में गरज के साथ हल्की तीव्रता की बारिश होगी। बीती रात भी यहां झमाझम बारिश हुई थी।

अगले दो घंटों में भजोई और उसके आसपास के इलाके में बारिश की संभावना है। भजोई यूपी के संभल जिले के अंतर्गत आने वाला क्षेत्र है। पश्चिम यूपी में आज गरज के साथ हल्की से मध्य बारिश के आसार हैं। मेरठ, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, हापुड, गाजियाबाद में बारिश होगी।

Lucknow Me Barish- यूपी के सटे दिल्ली-एनसीआर में भी कई इलाकों में आज मौसम सुहाना रहेगा। 14 अगस्त तक दिल्ली का मौसम की जानकारी जारी की गई है। राष्ट्रीय राजधानी में किस दिन बारिश होगी और किस दिन धूप निकलेगी, इसकी पूरी सारणी दिल्ली मौसम विभाग ने जारी की है। जिसके मुताबिक, दिल्ली को क्षेत्र के मुताबिक चार भागों में बांटा गया है। नाॅर्थवेस्ट एनसीआर में आज बादल छाएं रहेंगे। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

कहीं कहीं बारिश होने के भी संकेत मिलने लगे हैं। हरियाणा के कुछ क्षेत्रों जैसे बावल, रेवरी में आज बारिश हो सकती है। उत्तराखंड के रुड़की में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

स्काईमेटवैदर हिंदी के मुताबिक, अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु तथा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम तथा एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

16 अगस्त तक मानसून कैसा रहेगा

Monsoon Updates 16 August Tak- केरल और तटीय कर्नाटक के कई इलाकों में मध्यम बारिश हो रही है। कह सकते हैं कि दक्षिण प्रायद्वीप पर मानसून पुनः सक्रिय हो सकता है। 15 या 16 अगस्त के बाद, मानसून की अक्षीय रेखा एक बार फिर दक्षिण की ओर बढ़ना शुरू कर देगी, जिससे उत्तरी मैदानी इलाकों के साथ-साथ मध्य भारत के कुछ हिस्सों में बारिश शुरू हो जाएगी।


कल मौसम कैसा रहेगा (Kal Ka Mausam Kaisa Rahega)

12 August Ka Mausam Ka Hal- आने वाले कल के मौसम की जानकारी मौसम विभाग ने दी है। फिलहाल तो मानसून अभी जारी रहेगा। ऐसे में कल यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार बने हुए है। राजस्थान और गुजरात में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तराखंड और हिमाचल में तेज बारिश होने वाली है। अगले 4 से 5 दिन पूरे भारत में मानसून सक्रिय बना रहेगा। झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार में तेज बारिश होगी। मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन तथा लैंडस्लाइड की आशंका है।

Shivani

Shivani

Next Story