Aaj Ka Mausam: आज और कल का मौसम कैसा रहेगा, कहां होगी बारिश, जान लीजिए अभी

Aaj Ka Mausam: कई शहरों में बारिश का लोग इंतजार कर रहे हैं लेकिन बरसात औरर बादल आंख मिचौली खेल रहे हैं। बारिश न होने से तापमान भी बढ़ा हुआ है। गर्मी और उमस से कई राज्य व जिले बदहाल हैं। दिल्ली में गर्मी बढ़ गई है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shivani
Published on: 7 July 2021 2:15 AM GMT
Aaj Ka Mausam
X

बिना मास्क के घूमते लोग (फोटो- न्यूज ट्रैक)

Aaj Ka Mausam: मानसून पूरे देश में पहुंचा भी नहीं और उसकी हीलाहवाली या यूं कहें कि सुस्ती देखने को मिल रही है। कई शहरों में बारिश का लोग इंतजार कर रहे हैं लेकिन बरसात औरर बादल आंख मिचौली खेल रहे हैं। बारिश न होने से तापमान भी बढ़ा हुआ है। गर्मी और उमस से कई राज्य व जिले बदहाल हैं। दिल्ली में गर्मी बढ़ गई है तो वहीं यूपी में भी मौसम साफ और गर्म हैं। हालांकि कुछ ऐसे भी इलाके हैं जहां बारिश ने मौसम का मिजाज बदल रखा है। बिहार में बाढ़ के हालात हैं, लोगों के घरों में पानी भर गया है। रास्ते जाम हो गए हैं।

आज का मौसम का हाल (Aaj Ka Mausam Ka Hal)

मौसम का जानकारी (Mausam Ki Jankari) और पुर्वानुमान देने वाले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज का मौसम का हाल बताया है। बीते दिन IMD के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जारी की गई जानकारी के मुताबिक, आज कई राज्यों में बारिश की संभावना (Barish Ki Sambhavna) है। मौसम विभाग (Mausam Vibhag) के मुताबिक, मेघालय, असम, सब हिमालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भा, तेलंगाना और कर्नाटक में तेज बारिश के आसार (Barish Ke Asar) हैं।

कहां और कब होगी बारिश (Kahan -Kab Hogi Barish)

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ घंटों में बारिश की चेतावनी दी है। हरियाणा का हिसार और हांसी, राजस्थान का झुनझुनु और आसपास के इलाको में बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। साथ ही साउथ वेस्ट दिल्ली में तेज हवा चलने की संभावना है। हालांकि अभी दिल्ली का मौसम गर्म है। बारिश थमते ही गर्मी से अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे है। देश की राजधानी में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि 8 जुलाई को मेघ बरस सकते है।

यूपी का मौसम भी साफ है। तेज धूप निकली हुई है। पश्चिमी यूपी में बारिश हो सकती है। लेकिन इसका असर धीमे से मध्यम बारिश होने का ही है। 8 जुलाई से मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में हल्की से अधिक बारिश होने की संभावना है। 8 जुलाई को विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी बहुत भारी बरसात होने के आसार है।


कल का मौसम कैसा रहेगा (Kal Ka Mausam Kaisa Rahega)

कल का मौसम यानि 8 जुलाई के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में बारिश हो सकती है। बिहार में बारिश का आरेंज अलर्ट और यूपी में येल्लो अलर्ट जारी है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम के कुछ हिस्सों, मेघालय, तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भी बारिश होगी। साथ ही झारखंड में हल्की से मध्‍यम बारिश होने की खबर है। महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक के कुछ हिस्सो में आज हल्की बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश में भी 5 दिन बाद मानसून की वापसी हो रही है। ऐसे में मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश की संभावना है।

Shivani

Shivani

Next Story