×

Aaj Ka Mausam: आज कहां होगी बारिश, कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: लगभग पूरे देश में मानसून सुस्त होने के बावजूद 14 जुलाई बुधवार यानि आज झारखंड, बिहार, यूपी, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में बारिश होने की संभावना है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shivani
Published on: 14 July 2021 1:31 AM GMT
Aaj Ka Mausam
X

बारिश में सफर करते लोग (फोटो- न्यूजट्रैक)

Aaj Ka Mausam: मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश की जानकारी देते हुए कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। वैसे तो बिहार समेत यूपी में मानसून सूस्त हो गया है। तापमान बढ़ने से गर्मी भी बढ़ गई है। लेकिन कई ऐसे इलाके हैं, जहां भारी बारिश की चेतावनी (Barish Ki Chetavni) दी गई है। मौसम विभाग ने राजस्थान और जम्मू कश्मीर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही बादल फटने से भारी नुकसाल झेल रहे हिमाचल और उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी हुआ है। यूपी में भी येलो अलर्ट है। इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र और गोवा में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम का हाल (Mausam Ka Hal)

दरअसल, बिहार और उत्तर प्रदेश में गर्मी बढ़ गई है तो झारखंड, बंगाल में फिलहाल रूक-रूक कर हल्की बारिश (Rainfall) हो रही है। वहीं दिल्ली में लंबे इंतजार के बाद मानसून पहुंच गया है, लेकिन बादल सुस्ती के साथ दिल्ली पर बरसात करेंगे। आज से 17 जुलाई तक दिल्ली में रूक-रूक कर कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि आज दक्षिणी गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मुंबई में भारी बारिश के आसार (Barish Ke Asaar) है।

आज मौसम कैसा रहेगाः

लगभग पूरे देश में मानसून सुस्त होने के बावजूद 14 जुलाई बुधवार यानि आज झारखंड, बिहार, यूपी, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में बारिश होने की संभावना है। यहां हल्की से मध्य बारिश हो सकती है।

जबकि मौसम विभाग (Mausam Vibhag) के मुताबिक, जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली, उड़ीसा और पश्चिम बंंगाल में इलाकों में आज बारिश होगी। कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। साथ ही गुजरात, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र और असम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

कल का मौसम कैसा रहेगा (Kal Mausam Kaisa Rahega)

15 जुलाई का मौसम (15 July Ka Mausam) मौसम विभाग ने आने वाले कल का मौसम (Aane Wale Kal Ka Mausam) की जानकारी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में भारी बारिश के आसार है। इस हफ्ते जम्मू-कश्मीर, गिलगिट बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश हो सकती हैं। वहीं, जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 17 जुलाई तक हल्की बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग का अलर्ट

बारिश और मौसम को लेकर विभाग चेतावनी जारी करता है जो 4 रंगो में होती है। इसके जरीए पता चलता है कि कहां ज्यादा बारिश तो कहां कम बारिश होनी है। मौसम विभाग की ये चेतावनी 4 तरीके की होती है। Green Alert, Yellow Alert, Orange Alert और Red Alert


  • ग्रीन अलर्ट क्या है (Green Alert kya Hai)- ग्रीन अलर्ट का मतलब है कि कोई खतरा नहीं है। यानि बारिश की संभावना नहीं है।
  • क्या होता है येल्लो अलर्ट (Yellow Alert Kya Hai)- येलो अलर्ट आने वाले खतरे के बारे में बताता है। येलो अलर्ट का मतलब होता है कि बारिश होने वाली है या मौसम बिगड़ने वाला है।
  • ऑरेंज अलर्ट कब होता है (Orange Alert kab Hota hai)- मौसम जैसे जैसे बिगड़ने लगता है येलो अलर्ट ऑरेंज अलर्ट में तबदील हो जाता है। ऑरेंज अलर्ट का मतलब बारिश व आंधी की पूरी संभावनाएं होना है। इस अलर्ट के जरीए लोगों को सावधान किया जाता है कि उन्हें सुरक्षित स्थान पर रहना चाहिए।
  • रेड अलर्ट का क्या मतलब होता है (Red Alert Ka Kya Matlab Hota hai) -रेड अलर्ट खतरनाक मौसम का चेतावनी है। भारी बारिश की अधिक संभावना होने की दशा में मौसम विभाग रेड अलर्ट जारी करता है ताकि लोगों को सतर्क किया जा सके कि वह घरों से न निकले।
Shivani

Shivani

Next Story