×

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में मानसून की देरी, यूपी-बिहार का मौसम बिगड़ा, तेज बारिश जारी

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की गति धीमी हो गयी है। दिल्ली, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ , उत्तर प्रदेश, बिहार, केरल और सिक्किम में अगले तीन से चार दिन बारिश हो सकती है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shivani
Published on: 21 Jun 2021 2:22 AM GMT
Aaj Ka Mausam: दिल्ली में मानसून की देरी, यूपी-बिहार का मौसम बिगड़ा, तेज बारिश जारी
X

बारिश में जाता व्यक्ति (Concept Image) 

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में मानसून (Delhi Monsoon) के इंतजार में लाखों करोड़ो लोग हैं। हालांकि उनका इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। जहां 15 जून को मानसून को दिल्ली में दस्तक देनी थी वहीं 6 दिन बाद भी दिल्ली में मानसून की एंट्री नहीं हो सकी है। वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, फिलहाल अभी 5 दिन और मानसून दिल्ली में नहीं आएगा। हालंकि अन्य शहरों की बात करें तो मानसून की वजह से झमाझम बारिश (Jhamajham Barish) जारी है।

मौसम विभाग (Mausam Vibhag) के अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट (Barish Ka Alert) जारी किया है। मौसम विभाग (Mausam Vibhag) के मुताबिक, मानसून की गति धीमी हो गयी है। दिल्ली, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ , उत्तर प्रदेश, बिहार, केरल और सिक्किम में अगले तीन से चार दिन बारिश हो सकती है।

मौसम का हाल (Mausam Ka Hal)

मौसम की जानकारी (Mausam KI Jankari) देने वाले मौसम विभाग (Mausam Vibhag) के मुताबिक, दिल्ली में मानसून पहुंचे में 5 से 7 दिन का समय लग सकता है। राजधानी में आज रविवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं यूपी में मानसून आ चुका है। यूपी के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। बिहार में भी मानसून अपने चरम पर है। बिहार में रुक-रुककर लगातार बारिश हो रही है।


बारिश कहां होगी (Barish Kahan Hogi)

मौसम के लिहाज से अलग अलग राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी यूपी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

-मौसम विभाग ने बताया कि अगले 3 - 4 दिनों में ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ (महाराष्ट्र) और तेलंगाना में भारी बारिश हो सकती है।

-वहीं अगले 4-5 दिनों पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश होने की संभावना है।

-महाराष्ट्र , गोवा और कर्नाटक के तटीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं, जो अगले 5 दिनों में हो सकती है।

-केरल की अलग-अलग जगहों पर भी भारी बारिश के आसार हैं।

-उत्तर भारत में भी बारिश जारी रहेगी।

आज बारिश होगी या नहीं (Aaj Barish Hogi Ya Nahi)

यूपी-बिहार, झारखंड समेत देश के कई इलाकों में आज भी जोरदार बारिश होगी। बिहार- झारखंड में पहले से जमकर बरसात हो रही है। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश के आसार (Aaj Barish Ke Asar) हैं। दिल्ली, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य.प्रदेश के कई शहरों में बारिश होनी है। हिमाचल प्रदेश के लिए भी मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है।

आज कहां बारिश होगी (Aaj Kahan Barish Hogi)

यूपी-बिहार, झारखंड समेत देश के कई इलाकों में आज भी जोरदार बारिश होगी। बिहार- झारखंड में पहले से जमकर बरसात हो रही है। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश के आसार (Aaj Barish Ke Asar) हैं। दिल्ली, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य.प्रदेश के कई शहरों में बारिश होनी है। हिमाचल प्रदेश के लिए भी मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है।

राज्य का मौसम आज मौसम का हाल (Aaj Mausam Ka Hal)

राज्य का मौसमआज मौसम का हाल
महाराष्ट्र का मौसम (Maharashtra Weather) हल्की बारिश

उत्तर प्रदेश का मौसम (Uttar Pradesh Weather)

मध्य से तेज बारिश

केरल में मौसम (Kerala Weather)

भारी से बहुत बारिश होगी

ओडिशा का मौसम (Orrisa Weather)

तीन से चार दिन भारी बारिश

झारखंड का मौसम (Jharkhand Weather)

अगले 2- 3 दिन आंधी बारिश के आसार

बिहार का मौसम (Bihar Ka Mausam)

अगले 2-3 दिन बारिश



21 जून कल मौसम कैसा होगा (Kal Mausam Kaisa Hoga)

मौसम विभाग (Mausam Vibhag) के मुताबिक, 21 जून यानी कल कई इलाकों में मध्य से तेज बारिश की संभावना है। तेज हवाएं और आंधी आने के भी आसार है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्‍तराखंड, बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, असम, मेघालय, पुडुचेरी समेत कई राज्यों में 20 जून तक बारिश होने की संभावना है।

Shivani

Shivani

Next Story