×

Aaj Ka Mausam: आज से भारी बारिश के आसार, इन राज्यों में IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: आज का मौसम का हाल- मुंबई में बारिश से जलभराव हो गया है, ओडिशा में आज से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shivani
Published on: 10 Jun 2021 1:34 AM GMT (Updated on: 10 Jun 2021 1:36 AM GMT)
Aaj Ka Mausam: आज से भारी बारिश के आसार, इन राज्यों में IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
X

बारिश में जाता व्यक्ति (Concept Image) 

Aaj Ka Mausam: मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) देने वाले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज से भारी बारिश का अलर्ट (Barish Ka Alert) जारी किया है। मुंबई में बुधवार से तेज बरसात हो रही है, जिसकी वजह से जलभराव हो गया है। रास्ते बाधित हो गए हैं और जन जीवन प्रभावित हैं। वहीं अब ओडिशा में भी आज से अगले पांच दिन झमाझम बारिश होने के आसार है।

मौसम का हाल (Mausam Ka Hal)

मानसून 2021 (Monsoon 2021) लगभग देश के अधिकतर राज्यों तक पहुंच गया है। वहीं अगले तीन दिनों में झारखंड, बिहार, बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश तक मानसून के पहुँचने के साथ ही बहुत अधिक बारिश होने की आशंका है। मुंबई में मानसून बुधवार को ही पहुँच गया। हर साल 10 जून को मानसून मुंबई में आता है, हालंकि इस बार एक दिन पहले ही मानसून के आने से मुंबई के लिए मुसीबत लेकर आया। आईएमडी ने मुंबई का मौसम को लेकर चार दिन का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है।

बारिश कहां होगी (Barish Kahan Hogi)

मौसम विभाग के मुताबिक़, बंगाल की खाड़ी में दबाव बनने से आज बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, तेलांगना और पूर्वी मध्य प्रदेश में आज भारी बारिश होगी। (Aaj Barish Hogi) । बता दें कि अगले दो-तीन दिन में मानसून मध्य व पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में तेजी से आगे बढ़ सकता है।

आज कहां बारिश होगी (Aaj kahan Barish Hogi)

राज्य आज मौसम कैसा है (Aaj Mausam Kaisa Hai)
झारखंडआज बारिश होगी
बिहारबारिश होगी
उत्तर प्रदेश तेज बारिश के आसार
पश्चिम बंगालपानी बरसेगा
मध्य प्रदेश बारिश होगी
छत्तीसगढ़बारिश की संभावना
ओडिशाभारी बारिश होगी
नई दिल्ली हल्की धूप होगी
उत्तराखंडहल्के बादल होंगे

अगले 3 दिन बारिश की संभावना (Weather Forecast/ Prediction)

अगर आप जानना चाहते है कि आपके शहर में कब होगी बारिश (Kab Hogi Barish), तो बता दें कि 11 से 13 जून तक झारखंड, बिहार, बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश होने के आसार है।

इन राज्यों में कब होगी बारिश (kab Hogi Barish)

-12-15 जून तक महाराष्ट्र और गुजरात के दक्षिण जिलों में मूसलाधार बरसात होने की संभावना है।

-वहीं दिल्ली NCR, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में 12 जून, 15 जून और 16 को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

-झारखंड और बिहार में 15 के बाद बारिश तेज हो जायेगी।


(11 जून) कल मौसम कैसा होगा (Kal Ka Mausam Kaisa Rahega)

मौसम विभाग के मुताबिक, 11 जून यानी कल भी गरज के साथ बारिश की संभावना है। तेज हवाएं और आंधी आने के भी आसार है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्‍तराखंड, बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के तटीय भाग, तमिलनाडु, तेलंगाना, असम, मेघालय, पुडुचेरी समेत कई राज्यों में 13 जून तक बारिश होने की संभावना है।

बता दें कि इसके पहले बीते दिन मुंबई, पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने, गरज के साथ तेज बारिश हुई थी। असम, मणिपुर समेत पूर्वोत्तर के ज्यादातर हिस्सों में पानी गिरने के बाद गर्मी बढ़ गई। एक साथ कई चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अलग-अलग जगहों पर बनने की वजह से बारिश हो रही है।

Shivani

Shivani

Next Story