×

Aaj Ka Mausam: आपके शहर में आज होगी बारिश, एक क्लिक में जानिए देशभर के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam : मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने, गरज के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। अगले कुछ घंटों में बारिश हो सकती है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shivani
Published on: 6 Jun 2021 1:27 AM GMT
rainfall in lucknow
X

तेज बारिश (फाइल फोटो- न्यूज ट्रैक)

Aaj Ka Mausam: माॅनसून 2021 (Monsoon 2021) लगभग देश के आधे हिस्से में 10 जून तक पहुंच जाएगा। कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में मॅानसून पहुंच चुका है। इन राज्यों में झमाझम बारिश शुरु हो गई है। मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) देने वाले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गरज के साथ बारिश होने के आसार (Barish Ka Alert) हैं।

आज कहां होगी बारिश (Aaj Kahan Hogi Barish)

मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने, गरज के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। अगले कुछ घंटों में बारिश हो सकती है। असम, मणिपुर समेत पूर्वोत्तर के ज्यादातर हिस्सों में आज भारी बारिश हो सकती है। एक साथ कई चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अलग-अलग जगहों पर बनने की वजह से बारिश हो रही है।

दिल्लीगरज-चमक के साथ बारिश
राजस्थानआज बारिश हो सकती है
पंजाब- हरियाणा गरज-चमक के साथ बारिश
मणिपुर भारी बारिश
पश्चिम बंगालबारिश की संभावना
असमभारी बारिश
मध्यप्रदेशबारिश के आसार

कहां निकलेगी धूप, खुला मौसम

झारखंडहल्की धूप रहेगी।
बिहारधूप रहेगी।
यूपीहल्की धूप रहेगी।
छत्तीसगढ़धूप
ओडिशाधूप रहेगी।
उत्तराखंडहल्की धूप
हिमाचल प्रदेशहल्की धूप


कब आएगा माॅनसून (Monsoon Kab Ayega)

28 जून तक पूरे देश में माॅनसून आ जाएगा। केरल में माॅनसून दस्तक दे चुका है। वहीं महाराष्ट्र, बंगाल, झारखंड, ओडिशा, बिहार, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में माॅनसून इसी महीने आने का पूर्वानुमान है।

महाराष्ट्र

10 जून

पश्चिम बंगाल

12 जून

ओडिशा

13 जून

झारखंड

14 जून

बिहार और छत्तीसगढ़

16 जून

गुजरात, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश

20 जून

उत्तर प्रदेश

22 जून

हिमाचल प्रदेश

24 जून
राजस्थान26 जून

दिल्ली-हरियाणा और पंजाब

28 जून

(7 जून) कल मौसम कैसा होगा (Kal Ka Mausam Kaisa Rahega)

मौसम विभाग के मुताबिक, 7 जून यानी कल भी गरज के साथ बारिश की संभावना है। तेज हवाएं और आंधी आने के भी आसार है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्‍तराखंड, बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के तटीय भाग, तमिलनाडु, तेलंगाना, असम, मेघालय, पुडुचेरी समेत कई राज्यों में 7 जून तक बारिश होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि यहां तेज हवाएं चलने के साथ पानी बरसेगा।

Shivani

Shivani

Next Story