×

Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम कैसा रहने वाला है, अगर इस पर नजर डाले तो पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल में लगातार बारिश होगी। कभी भारी बारिश के आसार हैं तो कभी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लेकिन यहां मानसून सक्रिय बना रहेगा।

Shivani
Written By ShivaniNewstrack Network
Published on: 26 Aug 2021 1:47 AM GMT (Updated on: 26 Aug 2021 1:59 AM GMT)
rain in lucknow
X

राजधानी लखनऊ में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना (फोटो-आशुतोष त्रिपाठी)

Aaj Ka Mausam: बीते दिन उत्तराखंड में मौसम का कहर देखने को मिला जब यहां में दो बार बादल फटने के बाद नदी का बहाव तेज हो गया और बाढ़ की स्थिति बन गई। इस दौरान पुल बह गया, बिजली के पोल उखड़ गए। पर्यटन समेत स्थानीय लोग इलाके में फंस गए। सभी को रेस्क्यू किया जा रहा है। ये नजारा तो कल का था लेकिन उत्तराखंड में फिलहाल अगले कुछ दिन बारिश जारी रहेगी। ऐसे में यहां मौसम से हालात और खराब हो सकते हैं। वैसे मौसम विभाग (Mausam Vibhag) ने उत्तर पश्चिम भारत में मानसून पर ब्रेक लगने का पुर्वानुमान जाहिर किया है। कुछ इलाकों में बारिश न होने के आसार है, लेकिन कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)

Mausam Ka Hal- मौसम की गतिविधियां आधे भारत में कम हो गई है लेकिन पूर्वी और मध्य भारत में बारिश जारी है। दक्षिण भारत में मानसून अधिक सक्रिय नहीं रहा हालांकि पूरी तरह से शुष्क भी नहीं रहा लेकिन बारिश की गतिविधियां यहां काफी कम देखने को मिली।

26-8-2021 Mausam- मौसम कैसा रहने वाला है, आज और कल मौसम का हाल (Mausam Ka Hal)कैसा है, अगर इस पर नजर डाले तो पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल में लगातार बारिश होगी। कभी भारी बारिश के आसार हैं तो कभी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लेकिन यहां मानसून सक्रिय बना रहेगा। अगस्त के बचे 5 दिनों में भी इन राज्यों में बारिश जारी रहेगी। मौसम शुष्क नहीं होगा। आज और कल यूपी, बिहार, बंगाल और झारखंड में अच्छी बारिश होगी।

उड़ीसा के मौसम की बात करे तो यहां बहुत अधिक बारिश नहीं होगी लेकिन मौसम शुष्क बना रहेगा और छुटपुट बारिश होती रहेगी। पूर्वी उत्तर भारत की बात करें तो असम और आस पास के इलाकों में बारिश के आसार है। सिक्किम में भी तेज बारिश के आसार है। 27 के बाद बंगाल और सिक्किम मे अधिक से अधिक बारिश होगी। अरुणाचल प्रदेश में भी झमाझम बारिश होने के आसार है।

दिल्ली में फिर गर्मी बढ़ेगी। दिल्ली मे बारिश पर ब्रेक लगने का अनुमान है। जिसकी वजह से उमस बढ़ेगी। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित बिहार के उत्तरी जिलों में बारिश जारी रहेगी। छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में तेज बारिश के आसार। राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, साहित्य गुजरात का मौसम शुष्क और गरम।

कल का मौसम कैसा रहेगा (Kal Ka Mausam Kaisa Rahega)

27 August Ka Mausam- IMD ने कल का मौसम की जानकारी भी जारी कर दी है। 27 अगस्त को बारिश के आसार है। यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, तमिलनाडु, उत्तराखंड, हिमाचल में कल तेज बारिश हो सकती है। 31 अगस्त तक यहां मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट (Barish Ka Alert) जारी किया है। तमिलनाडु और केरल में भी तेज बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में तो रेड अलर्ट है। बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

Shivani

Shivani

Next Story