×

Aaj Ka Mausam: महाराष्ट्र, गुजरात समेत इन राज्यों में होगी तेज बारिश, IMD का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: 4 जून को महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, केरल समेत अन्य राज्यों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 4 Jun 2021 1:38 AM GMT (Updated on: 4 Jun 2021 5:20 AM GMT)
Monsoon Updates
X

बारिश (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Aaj Ka Mausam: मानसून ने कल यानी गुरुवार को केरल में दस्तक दे दी है। इस बार मानसून अपने समय से 2 दिन लेट पहुंचा है। जबकि दक्षिण पश्चिम मानसून के केरल में पहुंचने की स्थितियां पहले से ही बनना शुरू हो गई थीं। केरल में मानसून के दस्तक देने के बाद राज्य में झमाझम बारिश दर्ज की गई।

साथ ही मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) देने वाले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि अगले 12 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश (Barish Ka Alert ) होने की संभावना है। वहीं, अब केरल में दस्तक देने के बाद मानसून धीरे धीरे दूसरे राज्यों में भी पहुंचेगा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की मानें तो अगले 2-3 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के कुछ हिस्सों और उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

दक्षिण भारत सहित पूर्वोत्तर में जारी रहेगी बारिश

इधर स्काईमेट वेदर रिपोर्ट की मानें तो दक्षिण भारत सहित पूर्वोत्तर भारत में तेज बारिश जारी रहेगी। पंजाब, हरियाणा तथा राजस्थान में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। दिल्ली में बादल गरजने की संभावना है। साथ ही तापमान में भी अब वृद्धि होगी। रिपोर्ट में केरल, कर्नाटक तथा महाराष्ट्र पर तेज बारिश होने की जताई गई है और कहा गया है कि मानसून अब जल्दी ही पश्चिमी तट पर आगे बढ़ेगा।

महाराष्ट्र-गुजरात में तेज बारिश की संभावना

कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र में प्री-मॉनसून गतिविधियां बढ़ गई हैं। ऐसे में अगले तीन दिनों तक राज्य में बारिश हो सकती है। 4 जून से मुंबई में बारिश बढ़ सकती है। इसके अलावा केरल, कर्नाटक और गुजरात में भी तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात के अहमदाबाद, गांधीनगर, वडोदरा, सूरत, वलसाड, नवसारी, अमरेली, भावनगर तथा राजकोट में बारिश हो सकती है।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में भी शुक्रवार को कई जगह बारिश होने के पूर्वानुमान हैं। जिसे देखते हुए मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि शनिवार यानी 5 जून से मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा में मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके अलावा सात जून से मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर व लाहौल स्पीति में मौसम साफ रह सकता है।

बारिश (कॉसेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया)

यूपी के 7 जिलों में झमाझम बारिश

बता दें कि उत्तर प्रदेश में प्री-मॉनसून गतिविधियां बढ़ी हैं। कल केरल में मानसून की दस्तक के बाद राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के 7 जिलों में बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही यहां धूल भरी हवाएं भी चलीं। मौसम विभाग ने लखनऊ, बाराबंकी,अमेठी, सीतापुर रायबरेली, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कानपुर नगर और देहात जिले में अचानक मौसम बदलने के साथ बरसात होने की संभावना जताई है।

इन राज्यों में बारिश के आसार

4 जून 2021 को झारखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है।

अन्य राज्यों में कब-कब होगी मानसून की दस्तक

केरल: 3 जून

महाराष्ट्र: 10 जून

तेलंगाना: 11 जून

पश्चिम बंगाल: 12 जून

ओडिशा: 13 जून

झारखंड: 14 जून

बिहार: 16 जून

छत्तीसगढ़: 16 जून

गुजरात: 20 जून

उत्तर प्रदेश: 22 जून

उत्तराखंड : 20 जून

मध्य प्रदेश : 20 जून

हिमाचल प्रदेश: 24 जून

दिल्ली: 27 जून

हरियाणा: 27 जून

पंजाब: 28 जून

राजस्थान: 30 जून

बर्फबारी की संभावना

हिमाचल प्रदेश में पांच जून तक भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसके पहले शिमला में भी झमाझम बारिश हुई है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से तापमान पर भी असर पड़ेगा। जम्मू-कश्मीर की अलग अलग जगहों पर बीते दिन ओलावृष्टि हुई। साथ ही जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में कई स्थानों पर बारिश हुई। आज भी बारिश, बर्फबारी के आसार हैं।

अन्य राज्यों का क्या है हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, 4 जून यानी कल भी तेज हवाओं के साथ बरसात हो सकती है। राजस्थान, महाराष्ट्र, यूपी, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के अलावा झारखंड, कर्नाटक, केरल में पानी बरसेगा। जम्मू कश्मीर और लद्दाख के पहाड़ी क्षेत्रों वाले स्थानों में बिजली गिरने के आसार है। गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश के भी अलग अलग स्थानों पर बिजली गिर सकती है।

असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। साथ ही तेलंगाना, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में भारी वर्षा की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story