×

Aaj Ka Mausam : पहाड़ों पर अभी जारी रहेगी बर्फबारी और वर्षा, उत्तर भारत में तापमान बढ़ने से दिन होने लगे गरम

देश के मौसम की बात करें तो आज 16 फ़रवरी को मुख्यतः मौसम शुष्क रहेगा। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसी वजह पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी भी उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है।

aman
Written By aman
Published on: 16 Feb 2022 12:51 AM GMT (Updated on: 16 Feb 2022 12:52 AM GMT)
Weather today news
X

Weather News(Social Media)

Aaj Ka Mausam 16 February 2022 : देश के मौसम की बात करें तो आज 16 फ़रवरी को मुख्यतः मौसम शुष्क रहेगा। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसी वजह पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) का असर अभी भी उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है। पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी भी उत्तर भारत के पहाड़ी भागों में खासकर गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद से लेकर लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के उत्तरी इलाकों, हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक बना हुआ है। अनुमान ये है कि जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग, कुलगाम, पहलगाम तथा आसपास के क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति, कुल्लू-मनाली में तथा उत्तराखंड में भी जोशीमठ, उत्तरकाशी और केदारनाथ, बद्रीनाथ में भी कहीं-कहीं वर्षा का पूर्वानुमान जताया जा रहा है।

Aaj kaisa rahega mausam- इसी तरह अगर मैदानी इलाकों की बात करें तो उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में और देश के पूर्वी भागों में उत्तर-पश्चिम दिशा की हवा चलेंगी। इंडो-गैंगेटिक प्लेन्स में भी तापमान अब बढ़ने लगा है। इसी तरह देश एक अन्य हिस्सों में भी अब दिन का तापमान बढ़ने लगा है जिससे पहले की तुलना में गर्मी का एहसास होने लगा है। आज यानी 16 फरवरी को पंजाब से लेकर बिहार, झारखंड एवं पश्चिम बंगाल के बीच में ठंडी हवाओं का असर दिखाई दे रहा है। तापमान में गिरावट दिन और रात दोनों समय दिखाई देगी। ये हवाएं राजस्थान में जयपुर से लेकर मध्य प्रदेश में भोपाल और जबलपुर के उत्तरी भागों में चलेंगी। इसके नीचे हवा का रुख बिलकुल अलग होगा।

16 February 2022 Mausam- आज बंगाल की कड़ी की तरफ से हवाएं पहुंचेंगी जो ओडिशा के दक्षिणी हिस्सों में तथा छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के अधिकांश भागों में साथ ही साथ गुजरात के और राजस्थान के अधिकांश इलाकों पर हवा का जो रुख रहेगा, वो बंगाल की कड़ी और अरब सागर की तरफ से रहेगा। इस वजह से देश के इस हिस्से में मुख्यतः शुष्क मौसम देखने को मिलेगा। इस वजह से इन हिस्सों में तापमान पहले की अपेक्षा बढ़ेंगे। इसी तरह यदि देश के दक्षिणी भागों की तरफ चलें तो कर्नाटक के उत्तरी भागों, तटीय भागों और साथ ही साथ तेलंगाना, रायलसीमा, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में सभी जगहों पर मुख्यतः शुष्क मौसम देखने को मिलेगा। इस समय दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक मजबूत मौसमी सिस्टम उभर रहा है। जिसका असर धीरे-धीरे दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत पर विशेष रूप से दक्षिण तमिलनाडु के हिस्सों में पम्बन और कन्याकुमारी के बीच में पहुंच रहा है। साथ ही, केरल के कुछ भागों में भी है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल- देश के दक्षिणी हिस्सों में ही हाल के दिनों में मौसमी हलचल दिखाई दे रही है। लक्षद्वीप में पहले से ही बादल थे, तो ऐसे में इस क्षेत्र में आने वाले समय में और बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। 16 फ़रवरी को अंदमान और निकोबार द्वीप समूह में कई जगहों पर बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। बता दें कि 17 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दस्तक देने जा रहा है। इस विक्षोभ का असर देश के तमाम इलाकों पर होगा। इसी तरह अगर बात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की करें तो मौसम इस सप्ताह के अंत तक शुष्क रहने की संभावना है। 19 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं और 20 से 22 फरवरी के बीच अगले सप्ताह तक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story