×

Aaj Ka Mausam : कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड और UP-MP के कुछ इलाकों में होगी बारिश, शेष राज्यों में बढ़ने लगा है तापमान

उत्तर भारत के पहाड़ी भागों में खासकर गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद से लेकर लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के उत्तरी इलाकों, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड तक बादलों की श्रृंखला बनी हुई है।

aman
Written By aman
Published on: 15 Feb 2022 1:03 AM GMT
delhi weather imd forecast thunderstorms lightning and rain likely in national capital
X

बारिश

Aaj Ka Mausam 15 February 2022 : उत्तर भारत के पहाड़ी भागों में खासकर गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद से लेकर लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के उत्तरी इलाकों, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड तक बादलों की श्रृंखला बनी हुई है। ये पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) की वजह से इन पर्वतों पर दिखाई दे रहे हैं। खासकर, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद और लद्दाख में जम्मू-कश्मीर के उत्तरी इलाकों और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मौसमी गतिविधियां तेज दिखाई दे रही हैं। अगर, मैदानी राज्यों की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सहित अन्य क्षेत्र में पूरी तरह शुष्क मौसम है। यहां धुंध का एक स्तर बना हुआ है, जो अक्सर सुबह के समय दिखाई देता है। आसमान अब लगातार साफ हो रहा है धूप का प्रभाव दिखने लगा है। पूर्वोत्तर भारत में बादल बहुत कम हैं। दक्षिण भारत में भी बढ़ते हुए बादलों का प्रभाव अब कम होने लगेगा।

Aaj kaisa rahega mausam- उत्तर भारत के क्षेत्रों में देखें तो जिस तरह पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बादलों के रूप में नजर आ रहा है। यहां गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद तथा लद्दाख में 15 फरवरी को कहीं-कहीं बारिश होगी। श्रीनगर, गुलमर्ग, कुलगाम, काजीगुंड, पहलगाम से लेकर उत्तरी घाटी क्षेत्र में भी कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में लाहौल स्पीति और कुल्लू-मनाली के क्षेत्रों में भी वर्षा हो सकती है। उत्तराखंड में उत्तरकाशी, चमोली, केदारनाथ, बद्रीनाथ, जोशीमठ सहित उत्तरी क्षेत्र अल्मोड़ा और पिथौड़ागढ़ का इन भागों में भी कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है। इन तीनों राज्यों के दक्षिणी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। कटरा, वैष्णो देवी हो या शिमला, धर्मशाला की या फिर देहरादून से लेकर नैनीताल में मौसम शुष्क रहेगा।

15 February 2022 Mausam- इसी तरह उत्तर भारत के मैदानी राज्यों की बात करें तो यहां पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में तथा उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी भागों में मुख्यतः मौसम शुष्क रहेगा। मौसमी गतिविधियां अब कुछ-कुछ बदलने लगी हैं। इसी वजह से पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भागों में कुछ स्थानों पर बारिश देख सकते हैं। खास तौर पर सोनभद्र और मिर्जापुर से लेकर भदोही, प्रयागराज और फतेहपुर, महोबा और कानपुर में कहीं बादल दिखाई दे सकते हैं और इन बादलों से बूंदाबांदी या वर्षा की संभावना बन सकती है। दरअसल, ये बारिश एक मौसमी सिस्टम के प्रभाव से होगी। इसी सिस्टम के प्रभाव से मध्य प्रदेश के रीवा, सिंगरौली, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, मांडला, बालाघाट और शहडोल से लेकर सागर, सतना, पन्ना, रीवा, छतरपुर, खजुराहो आदि में कुछ स्थानों पर बादल दिखाई देंगे और कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। छत्तीसगढ़ के उत्तरी भागों में हवा का असर अब बदल रहा है जिस वजह से तापमान में गिरावट अब बंद हो जाएगी। ओडिशा और मध्य प्रदेश में भी तापमान में गिरावट अब थमने लगा है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल- गुजरात के पूर्वी भागों में और राजकोट समेत सौराष्ट्र और कच्छ के क्षेत्रों में भी मौसम शुष्क रहेगा। यहां भी अरब सागर से नमी वाली हवा पहुंचेगी, जिससे तापमान में थोड़ी और बढ़ोतरी देख सकते हैं। महाराष्ट्र के विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण गोवा तथा गोवा सभी जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और कोंकण गोवा, इन क्षेत्रों में अरब सागर से उठने वाली हवा का असर रहेगा। हालांकि, नागपुर और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाने तथा हल्की वर्षा के आसार दिख रहे हैं। गोवा, कर्नाटक में मौसम शुष्क रहेगा , समय में हवा के बदले रुख के मौसमी गतिविधियां बदलेंगी। आने वाले दिनों में तमिलनाडु से लेकर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना तक में वर्षा की संभावना बन सकती है। फिलहाल 15 फ़रवरी को पूरा क्षेत्र शुष्क रहेगा। आज सिर्फ केरल में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना दिखाई दे रही है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story