×

Aaj Ka Mausam : पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और वर्षा, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में भी अच्छी बारिश

गुरुवार 6 जनवरी को भी काले घने बादल देखने को मिलेंगे। लेकिन, 7 जनवरी को एक ज्यादा मजबूत मौसमी सिस्टम उत्तर भारत के पहाड़ों पर पहुंच रहा है। इससे देश में मौसमी हलचल और तेज होगी।

aman
Written By aman
Published on: 6 Jan 2022 12:47 AM GMT
weather update
X

बारिश-बर्फबारी (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

Aaj Ka Mausam 06 January 2022 : देश के पहाड़ी राज्यों की तरफ से घने बादलों का झुंड लगातार मैदानी इलाकों की तरफ बढ़ता जा रहा है। गुरुवार 6 जनवरी को भी काले घने बादल देखने को मिलेंगे। लेकिन, 7 जनवरी को एक ज्यादा मजबूत मौसमी सिस्टम उत्तर भारत के पहाड़ों पर पहुंच रहा है। इससे देश में मौसमी हलचल और तेज होगी। भारतीय मौसम विभाग (Bhartiya Mausam Vibhag) के अनुसार, अरब सागर की तरफ से भी बहुत ज्यादा नमी देश के मैदानों की ओर बढ़ रहा है। जिसका रास्ता गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ होकर गुजरता है। वह नमी उत्तरी गुजरात, राजस्थान और मध्य भारत के हिस्सों को खासा प्रभावित कर रहा है। अभी आगे भी देश में ऐसे मौसमी सिस्टम अपना प्रभाव छोड़ते रहेंगे। मौसमी विशेषज्ञ बता रहे हैं, कि आने वाले दिनों में देश के पहाड़ी भागों में एक और मजबूत मौसमी सिस्टम आ रहा है, जिससे उम्मीद ये है कि उत्तर भारत के पहाड़ों, मैदानों और मध्य भारत में बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा देश के दक्षिणी भारत में कोई खास मौसमी हलचल दिखाई नहीं दे रहा है। देश में कोई अन्य मौसमी सिस्टम नहीं है।

Aaj kaisa rahega mausam- अमूमन माना जाता है, कि सबसे ज्यादा मजबूत मौसमी सिस्टम जहां है बारिश भी वहीं पर होगी। जाहिर है, अभी सबसे ऐसा मौसमी सिस्टम उतर भारत और मैदानी इलाकों में दिखाई दे रहा है। अजीब थोड़ा इसलिए भी लग रहा है कि अकसर ठण्ड के मौसम में इतनी बारिश न होती है और न होने की संभावना ही जताई जाती है। मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर आदि में ठंड के समय भी ऐसी बारिश होती है लेकिन इस बार इसकी निरंतरता ज्यादा है। 06 जनवरी के मौसम पूर्वानुमान में बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर, गुलमर्ग, कुलगाम, काजीगुंड, पहलगाम से लेकर जम्मू, कटरा, उधमपुर के आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा और बर्फबारी का अनुमान जताया जा रहा है। इसी तरह हिमाचल प्रदेश के शिमला, धर्मशाला, ऊना, चंबा, लाहौल स्पीति, कुल्लू मनाल में भी मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया जा रहा है। अरुणाचल प्रदेश में भी ऐसी ही स्थितियां देखने को मिलेंगी। अक्सर, लद्दाख में बहुत कम बारिश और हिमपात देखने को मिलती है, तो ये स्थितियां यहां बरकरार रहेंगी।

06 January 2022 Mausam- पंजाब, हरियाणा और राजस्थान इन तीनों मैदानी इलाकों में साथ ही राजधानी दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादल बने रहेंगे। संभावना है कि 06 जनवरी को पंजाब में अमृतसर, तरनतारन, फरीदकोट, लुधियाना, पटियाला, फिरोजपुर, बठिंडा आदि जगहों पर बारिश होगी। इसके अलावा हरियाणा के अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, हिसार, महेंद्रगढ़, सिरसा आदि जिलों में कई जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। इसी तरह राजस्थान में गंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़, बीकानेर और आसपास के इलाके, अजमेर, जयपुर, कोटा, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, जैसलमेर आदि इलाकों में भी कुस्ज स्थानों पर वर्षा हो सकती हैं। इन सभी क्षेत्रों में 24 घंटे के बाद बारिश और बढ़ जाएगी। पश्चिमी यूपी के बाद अगर हम पूर्वी उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां लखनऊ, कानपुर, अयोध्या से लेकर प्रयागराज, वाराणसी तक बादल नजर आएंगे। कहीं-कहीं पर गर्जना के साथ थोड़ी बहुत बारिश होगी। जिस वजह से पूर्वी यूपी में दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। ठंड की स्थितियां बन सकती हैं। हवा चलने के कारण इन क्षेत्रों में सर्दी की पकड़ मजबूत रहेगी। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों में मुख्यतः मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन सिक्किम, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और अरुणाचल के कई इलाकों में गुरुवार को हल्की से मध्यम वर्ष हो सकती है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल- इसी तरह बात करीब गुजरात की तो यहां बहुत अधिक बादल देखन को मिल रहे हैं। अनुमान है कि कच्छ के साथ-साथ सौराष्ट्र के उत्तरी इलाकों में जिनमें द्वारका, पोरबंदर, राजकोट, जामनगर, अहमदाबाद, मेहसाणा, बनासकांठा, गांधीनगर, वडोदरा में भी कुछ जगहों पर थोड़ी बहुत बारिश हो सकती है। अनुमान है कि 24 घंटों के बाद इन क्षेत्रों में बारिश और बढ़ जाएगी। पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी कुछ जगहों पर वर्षा हो सकती है। गुना, ग्वालियर, शिवपुरी, उज्जैन, रतलाम, इंदौर, मंदसौर में बारिश की संभावना है। 24 घंटे के बाद मध्य प्रदेश के कई भागों में भी बारिश बढ़ने की संभावना है। महाराष्ट्र, दादरा और नगर हवेली, अमन दीव, गोवा में मौसम शुष्क रहेगा। ओडिशा छत्तीसगढ़ में भी यही स्थिति देखने को मिलेगी। इसी तरह तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल में भी मौसम शुष्क रहेंगे। तमिलनाडु के कुछ इलाकों में बादल का प्रभाव रहेगा। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से माध्यम वर्षा होने का अनुमान है। तो, ये थी आज के मौसम की स्थिति।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story