×

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में तेजी से बदल रहा मौसम, कश्मीर, पंजाब, हरियाणा से लेकर बंगाल तक होगी बारिश

भारतीय मौसम विभाग (Bhartiya Mausam Vibhag) कहना है कि विक्षोभ के पहुंचने के 24 घंटे के भीतर ही राजस्थान के ऊपर एक मजबूत सर्कुलेशन बनने वाला है, जो आने वाले दिनों के मौसम के लिए बहुत अलग रहेगा।

aman
Written By aman
Published on: 2 Feb 2022 12:41 AM GMT (Updated on: 2 Feb 2022 12:45 AM GMT)
delhi weather imd forecast thunderstorms lightning and rain likely in national capital
X

बारिश

Aaj Ka Mausam 02 February 2022 : बीते कुछ दिनों से जिस एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की बात हम कर रहे थे वो अब उत्तर भारत के करीब पहुंचने वाला है। अफगानिस्तान और उत्तरी पाकिस्तान होकर बादलों का भारत आना शुरू हो गया है। बादलों की वजह से गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में आज कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग (Bhartiya Mausam Vibhag) कहना है कि विक्षोभ के पहुंचने के 24 घंटे के भीतर ही राजस्थान के ऊपर एक मजबूत सर्कुलेशन बनने वाला है, जो आने वाले दिनों के मौसम के लिए बहुत अलग रहेगा। क्योंकि , ये अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों तरफ से नमी खींचकर लाएगा। जिसके बाद उत्तर भारत के पहाड़ी भागों में और मैदानी इलाकों में बहुत व्यापक वर्षा होने की उम्मीदें हैं। आज, 2 फरवरी को मध्य और दक्षिण भारत में कोई मौसमी सिस्टम नहीं है।

Aaj kaisa rahega mausam- भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, देखें तो अब तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा सहित अन्य राज्यों में जो ठंडी हवाएं चल रही हैं। राजस्थान के ऊपर सर्कुलेशन के एक्टिव होते ही वो बदल जाएंगी। साथ ही, आज 2 फरवरी की देर शाम से देश के कई हिस्सों में बादल नजर आने लगेंगे। उत्तर भारत के पहाड़ों की तरफ देखें तो गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग, कुलगाम, काजीगुंड, पहलगाम से लेकर बारिश और हिमपात की संभावना जताई जा रही है। उसी तरह हिमाचल के कुल्लू-मनाली, लाहौल स्पीति, चंबा, ऊना, धर्मशाला आदि इलाकों में भी बारिश और बर्फबारी एक अनुमान जताया जा रहा है। वैष्णो देवी धाम में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

02 February 2022 Mausam- मैदानी इलाकों की बात करें तो पंजाब और हरियाणा के ऊपर भी नमी की परत देखी जा रही है। मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि इन दोनों राज्यों में 2 फरवरी की रात से ही थोड़ी बहुत बारिश शुरू हो जाएगी। पंजाब में अमृतसर, तरनतारन, जालंधर, पठानकोट में ठीक-ठाक बारिश हो सकती है। वहीं, कुछ अन्य भागों हल्की वर्षा का अनुमान है। इन इलाकों में अगले तीन दिन मौसम काफी सक्रिय रहने वाला है। आज हरियाणा और दिल्ली पर बादल नजर आएंगे, इन दोनों राज्यों में 2 फ़रवरी की रात में बारिश संभव है। हरियाणा में हिसार, कैथल, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला आदि जगहों पर भी वर्षा हो सकती है। राजस्थान के गंगानगर,चूरू, हनुमानगढ़ हुए बीकानेर के कुछ हिस्सों में आज बारिश होने की संभावना है। इन सभी राज्यों में 3 फ़रवरी से बारिश की रफ्तार तेज होने के साथ-साथ यह कई इलाकों में भी होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाके हो सकते हैं जो हरियाणा और उत्तराखंड से सटे हैं यहां 2 फ़रवरी की रात हल्की वर्षा का अनुमान है। शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, हवाओं का रुख बदलने से तापमान में वृद्धि होगी, जिससे ठंड से रहत मिलेगी।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल- बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 2 फ़रवरी को मौसम शुष्क रहेगा। भले ही हवा के रुख में बदलाव देखने को मिलेंगे। इन तीनों राज्यों में भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इन तीनों 3 फ़रवरी से लेकर 5 फरवरी तक व्यापक वर्षा का अनुमान जताया जा रहा है। पूर्वोत्तर के राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और असम में कहीं-कहीं बादल छाने और हल्की वर्षा का अनुमान जताया जा रहा है। अगले 24 घंटों में देश के हिस्से में बादलों का प्रभाव काफी बढ़ जाएगा। मध्य भारत में ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात, इन सभी भागों में मौसम में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। यहां मौसम सामान्य और शुष्क बना रहेगा। गुजरात जहां शीतलहर के हालात थे वहां अब तापमान बढ़ने की वजह से आम जनजीवन को राहत मिलेगी। गुजरात, मध्य प्रदेश के ऊपर छिटपुट बादल नजर आ सकते हैं। दक्षिण के राज्यों में भी हवा का रुख बदलने लगा है, जिससे कई राज्यों में जहां तापमान सामान्य से नीचे थे वहां अब सामान्य होने लगेगा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story