×

Election Results 2022: AAP अब राष्ट्रीय प्लेटफार्म पर पहुंची, अगला लक्ष्य गुजरात और हिमाचल

Election Results 2022: चुनाव में शानदार जीत ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय मंच पर खड़ा कर दिया है।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani LalPublished By Monika
Published on: 11 March 2022 7:48 AM GMT
punjab assembly elections
X

अरविंद केजरीवाल- भगवंत मान (फोटो : सोशल मीडिया )

Aam Aadmi Party: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव (Assembly elections) के नतीजों के बाद सबसे ज्यादा खुश और उत्साहित आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) है। पंजाब विधानसभा चुनाव (punjab assembly elections) में शानदार जीत ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय मंच पर खड़ा कर दिया है। और अब गुजरात (Gujarat) और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) आप के रडार पर प्रमुखता से हैं।

मात्र 9 साल पहले अस्तित्व में आई आम आदमी पार्टी की अब दो राज्यों में सरकार है, एक लोकसभा सीट, 3 राज्यसभा सीट और 156 विधायक हैं। ये बेहद आकर्षक प्रगति है। इस रफ्तार से शायद ही कोई राजनीतिक दल आगे बढ़ा है।

अरविंद केजरीवाल भगवंत मान (फोटो : सोशल मीडिया )

गुजरात में, जहां इस साल के अंत में चुनाव होने की उम्मीद है, पार्टी पहले से ही प्रचार मोड पर है। आप, कांग्रेस द्वारा खाली की गई जगह को भरकर इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने की कोशिश कर रही है। अगले महीने, केजरीवाल और पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य की यात्रा करने की उम्मीद है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि मोदी के उत्थान के बाद गुजरात में काफी कुछ बदल गया है। 2017 का पाटीदार आंदोलन, ऊना आंदोलन और पिछले चुनाव में कांग्रेस के प्रभावशाली प्रदर्शन से जाहिर हुआ था। लेकिन अब आप के लिए मैदान खुला हुआ है। पार्टी ने पहले ही नगर निकाय चुनावों में 27 सीटें जीतकर सूरत के पटेल क्षेत्र में कुछ सेंध लगा दी है। इसके अलावा पार्टी ने सौराष्ट्र क्षेत्र में भी पैर जमा लिया है।

गुजरात से पहले हिमाचल प्रदेश में चुनाव होना है। और वहां भी आप को उम्मीद दिखाई दे रही है। आप का कहना है कि पंजाब की जीत का असर हिमाचल में भी पड़ सकता है। क्योंकि पंजाब के परिणाम पार्टी के अभियान को और अधिक विश्वसनीय बनाते हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले, पार्टी ने विपक्ष की संयुक्त रैलियों की मेजबानी की। विश्लेषकों का कहना है कि जहां ज्यादातर पार्टियां सिर्फ बीजेपी को हराना चाहती हैं वहीं आप एक वैकल्पिक दृष्टिकोण पेश करना चाहती है। इसकी वजह ये है कि जब तक लोगों को वैकल्पिक दृष्टिकोण नहीं दिया जाता तब तक कोई नतीजा नहीं निकल सकता है।

राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा

आप की राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा नई नहीं है। 2013 में दिल्ली में 28 सीटें जीतने के कुछ महीनों बाद उसने 2014 के लोकसभा चुनाव में 400 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया। उसने चार सीटें जीती थीं - ये सभी पंजाब में थीं। पार्टी ने तब अपनी रणनीति बदल दी और दिल्ली पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया, जहां उसने 2015 में प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की। 2019 के लोकसभा चुनाव में उसने सिर्फ 100 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा। लेकिन 2024 के लिए आप के पास दिखाने को अपना ट्रैकरिकार्ड भी है। वह लोगों को बता सकती है कि आप जीत सकती है और काम कर सकती है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story