×

Amarnath Yatra: 30 जून से 11 अगस्त तक चलेगी यात्रा, यहां जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन

उम्मीद है कि इस बार यात्रा में करीब 8 लाख श्रद्धालु शामिल हो सकते हैं। इस बार बोर्ड श्रद्धालुओं को RFID Tag देगा। इसके जरिये यात्रा के दौरान श्रद्धालु को ट्रैक किया जा सकेगा।

aman
Written By aman
Published on: 15 April 2022 11:38 AM GMT
amarnath yatra 2022 starts from 30 june to 11 August registration began
X

amarnath yatra 2022

Amarnath Yatra 2022 : भगवान शंकर के भक्तों के लिए खुशखबरी की बात ये है कि दो साल बाद फिर अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) शुरू होने वाली है। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू होगी जो 11 अगस्त तक चलेगी। श्रद्धालु यात्रा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन (Registration) कर सकते हैं। इच्छुक वेबसाइट, बैंक या एप्लीकेशन के जरिए कर सकते हैं।

अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (Amarnathji Shrine Board) के सीईओ नीतीश्वर कुमार ने बताया कि यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर की सेवा बालटाल और नुनवान से होगी। उम्मीद है कि इस बार यात्रा में करीब 8 लाख श्रद्धालु शामिल हो सकते हैं। इस बार बोर्ड की तरफ से श्रद्धालुओं को RFID Tag दिया जाएगा। इस टैग के जरिये यात्रा के दौरान श्रद्धालु को ट्रैक किया जा सकेगा। साथ ही, समय-समय पर उन्हें मौसम संबंधी जानकारियों से भी अपडेट किया जा सकेगा। इतना ही नहीं, इस बार श्रद्धालुओं का बीमा कवर भी 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए किया गया है।

कोरोना की वजह से दो साल बाद हो रही यात्रा

उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी की वजह से यात्रा बंद होने के दो साल बाद बाबा बर्फानी के द्वार खोले गए हैं। कोरोना की वजह से दो साल से यात्रा संभव नहीं हो पा रही थी। कभी कोरोना के मामले बढ़ने की वजह से तो कभी कोरोना नियमों की सख्ती के कारण यात्रा शुरू नहीं हो पाई थी। मगर, इस बार स्थिति सामान्य है। ऐसे में भक्तों के लिए अमरनाथ यात्रा को भी हरी झंडी दी गई है।

अमरनाथ यात्रा 43 दिन चलेगी

अमरनाथ यात्रा पूरे 43 दिन तक चलने वाली है। यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 11 अप्रैल 2022 से शुरू हो चुके हैं। अगर आप भी इस यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं तो आपको बता दें कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया क्या है ?

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

अगर आप भी अमरनाथ यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप घर बैठे ऑफिशियल वेबसाइट तथा मोबाइल ऐप की मदद से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए आप सबसे पहले https://jksasb.nic.in/register.aspx वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप से सभी जानकारी मांगी जाएगी। इसमें यात्री का नाम, पता और मेडिकल हिस्ट्री की जानकारी भी ली जाएगी।

अमरनाथ यात्रा के लिए आवश्यक दस्तावेज:

-यात्रा पर जा रहे श्रद्धालु का हेल्थ सर्टिफिकेट होना चाहिए।

-श्रद्धालु की चार पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ भी होनी चाहिए।

-यात्री का आवेदन फॉर्म पूरा भरा होना चाहिए।

रजिस्‍ट्रेशन के लिए क्या है पात्रता?

अमरनाथ यात्रा 2022 में आवेदन करने के लिए की भी श्रद्धालु की उम्र 13 साल से 75 साल के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही अगर कोई महिला 6 महीने से ज्यादा की गर्भवती है, तो वह इस यात्रा में हिस्सा नहीं ले सकती हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story