×

Jammu & Kashmir: श्री अमरनाथ यात्रा के लिए 11 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, जानें प्रक्रिया

Amarnath Yatra : रजिस्ट्रेशन 11 अप्रैल से शुरू होगा। बता दें, कि अमरनाथ की यात्रा इस वर्ष 30 जून 2022 से आरंभ होगी जो 43 दिनों तक चलेगी।

aman
Written By aman
Published on: 6 April 2022 12:52 PM GMT
amarnath yatra registration will start from april 11 shrine board gives information
X

 श्री अमरनाथ यात्रा (फाइल फोटो)

Amarnath Yatra will Start from April 11 : श्री अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) के इच्छुक श्रद्धालुओं (Pilgrims) के लिए अच्छी खबर है। बाबा बर्फानी के दर्शन की इच्छा रखने वाले 11 अप्रैल 2022 से अपना रजिस्ट्रेशन (Registration) करा सकते हैं। गौरतलब है कि बीते दो साल से अमरनाथ यात्रा बंद है। यात्रा इस साल 30 जून से शुरू होने जा रही है।

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (Shri Amarnathji Shrine Board) ने बुधवार 06 अप्रैल को यह जानकारी दी। श्राइन बोर्ड SASB ने ट्वीट कर बताया है, कि सभी श्रद्धालु और इच्छुक यात्री अमरनाथ यात्रा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन 11 अप्रैल से शुरू होगा। बता दें, कि अमरनाथ की यात्रा इस वर्ष 30 जून 2022 से आरंभ होगी जो 43 दिनों तक चलेगी। जिसके बाद यात्रा का समापन होगा। इस साल 11 अगस्त, 2022 को यात्रा का समापन होगा।


रजिस्ट्रेशन पांच प्रकार के होते हैं :

- एडवांस रजिस्ट्रेशन (Advance Registration)

-.ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Online Registration)

- ग्रुप रजिस्ट्रेशन (Group Registration)

-.NRIs रजिस्ट्रेशन (NRIs Registration)

-.ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन (On Spot Registration)


यात्रा के लिए जरूरी दस्तावेज:

- दिए गए फॉर्मेट में भरा गया आवेदन

- निश्चित समय के भीतर डॉक्टर या मेडिकल संस्थान से प्राप्त मेडिकल सर्टिफिकेट (Medical Certificate)

- पासपोर्ट साइज के चार फोटोग्राफ

यात्रा करने वालों की उम्र सीमा:

- अमरनाथ यात्रा 13 से 75 साल आयु वर्ग के लोग कर सकते हैं।

- 6 माह से अधिक गर्भावस्था वाली महिलाओं को यात्रा की अनुमति नहीं होगी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story