×

मिसाइल मैन डॉ. कलाम के जन्मदिन पर PM मोदी का ट्वीट, कहा- भारत को मजबूत, समृद्ध बनाने में किया अपना जीवन समर्पित

भारत के मिसाइल मैन से प्रसिद्ध पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की आज जयंती (APJ Kalam Birth Anniversary 2021) है। इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह व कांग्रेस के नेताओं ने उनके जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

Network
Newstrack NetworkPublished By Deepak Kumar
Published on: 15 Oct 2021 6:52 AM GMT
Former President APJ Abdul Kalam
X

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम। (Social Medai) 

भारत के मिसाइल मैन से प्रसिद्ध पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की आज जयंती (APJ Kalam Birth Anniversary 2021) है। अवुल पकिर जैनुलबदीन अब्दुल कलाम ने देश के 11वें राष्ट्रपति के रूप में काम किया। उनका जन्म 15 अक्टूबर, 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। उन्होंने फिजिक्स और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई तमिलनाडु से ही की।

डॉ. कलाम एक प्रेरक व्यक्तित्व थे। लेकिन उनका पूरा जीवन ही लोगों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने बचपन में अपने परिवार की मदद के लिए अखबार बेचने का काम किया। वहां से मिसाइल मैन बनने तक सपना देखा और उसे पूरा किया।

बचपन में डॉ. कलाम का पायलट बनने का था सपना

बचपन में डॉ. कलाम का सपना एक पायलट बनने का था। लेकिन यह संभव नहीं हो पाया तो उन्होंने वैज्ञानिक बनने की ठानी। वो ऐसे वैज्ञानिक बने कि अपने कृतित्व से पूरी दुनिया में छा गए। मिसाइल प्रोग्राम में भारत के अग्रणी देशों में शामिल होने के पीछे उनका बड़ा योगदान है। अपना सपना पूरा करने वाले डॉ. कलाम का कहना था कि सपने वो नहीं होते जो आप नींद में देखे, सपने तो वो हैं जो आपको नींद ही नहीं आने दे। अपने काम की बदौलत वे करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत बन गए।

युवा देश की सच्ची पूंजी

बेहद सहज और सरल व्यक्तित्व वाले मृदुभाषी कलाम की रहनुमाई में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने सबसे घातक और मारक हथियार प्रणालियों का देश में ही विकास किया। डॉ. कलाम देश के युवाओं को देश की सच्ची पूंजी मानते थे। बच्चों को हमेशा बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करते थे।

डॉ कलाम की 90 वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया याद

पूर्व राष्ट्रपति डॉ कलाम की 90 वीं जयंती पर पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने याद करते हुए उनकी और अपनी तस्वीर के साथ ट्वीट किया "उन्होंने भारत को मजबूत, समृद्ध और सक्षम बनाने में अपना जीवन समर्पित कर दिया। हमेशा देशवासियों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे।"

राजनाथ सिंह ने भी किया ट्वीट

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) ने पूर्व राष्ट्रपति को उनकी जयंती पर याद किया। राजनाथ सिंह ने ट्वीट में लिखा भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें नमन। आत्मनिर्भर और मजबूत राष्ट्र के निर्माण का उनका सपना था। उन्होंने अपना पूरा जीवन मातृभूमि की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रपति के जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

वहीं, कांग्रेस पार्टी की तरफ से ट्वीट कर पूर्व राष्ट्रपति को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी गईं। कांग्रेस के ऑफिशियल हैंडल से पूर्व राष्ट्रपति की तस्वीर ट्वीट कर लिखा गया जब प्रत्येक नागरिक समृद्ध होता है, तो राष्ट्र प्रगति करता है।


इसलिए कहा जाता है 'मिसाइलमैन'

एपीजे अब्दुल कलाम स्पेस प्रोग्राम और मिलिट्री मिसाइल डेवलपमेंट से जुड़े रहे थे, यही वजह रही कि उन्हें मिसाइलमैन भी कहा जाता है। साल 1998 में पोखरण में किए गए भारत के परमाणु परीक्षण में अब्दुल कलाम की बेहद अहम भूमिका रही। भारत के राष्ट्रपति पद पर रहने के बाद वो फिर शिक्षा के क्षेत्र में लौटे। 27 जुलाई 2015 को अचानक ही एक सेमिनार में बोलते हुए हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हो गया।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story