×

Assam-Mizoram Border : मिजोरम ने असम पर लगाया फायरिंग का आरोप, दोनों के बीच बढ़ा तनाव

Assam-Mizoram Border :मिजोरम ने बीती रात असम पुलिस पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। इसमें एक आम नागरिक घायल हो गया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shraddha
Published on: 18 Aug 2021 5:13 AM GMT
असम पुलिस पर फायरिंग का आरोप
X

असम पुलिस पर फायरिंग का आरोप (फोटो - सोशल मीडिया)

Assam-Mizoram : असम - मिजोरम के बीच विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा हैमामला बताया जा रहा है कि मिजोरम (Mizoram) ने बीती रात असम पुलिस पर फायरिंग (Firing) करने का आरोप लगाया है। इस फायरिंग में एक आम नागरिक घायल हो गया हैमिजोरम के लगाए गये आरोप के बाद असम ने दावा किया है कि सीमा की दूसरी ओर से बदमाशों द्वारा उन पर गोलियां बरसाने के बाद ही असम की पुलिस ने फायरिंग की है


आपको बता दें कि असम - मिजोरम के बीच सीमा पर तीन हफ्ते पहले हिंसक झड़प हुई थी जिसमें असम के छह पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। मंगलवार को असम पुलिस ने एक कथित गोलीबारी की घटना की। इस घटना को लेकर असम - मिजोरम के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है। मिजोरम के एक उपयुक्त ने इस घटना को करीब सुबह 1 बजे असम के हैलाकांडी जिले की सीमा से लगे विवादित एतलांग इलाके में हुई।


असम मिजोरम के बीच बढ़ता तनाव (फोटो - सोशल मीडिया)

बताया जा रहा है कि जब वैरेंगटे शहर के तीन निवासी असम के बिलाईपुर निवासी एक दोस्त से मीट लेने गए थे। उसे उसके दोस्त ने बुलाया था इसी दौरान अंतर राज्यीय सीमा की सुरक्षा में तैनात असम पुलिस कर्मियों द्वारा फायरिंग की गई और इस फायरिंग में एक आम नागरिक घायल हो गया।

असम - मिजोरम विवाद में तनाव बढ़ता जा रहा है। इस फायरिंग विवाद में हैलाकांडी के पुलिस अधीक्षक गौरव उपाध्याय ने घटना के विवरण को साझा करने से इंकार कर दिया है। इसके साथ उन्होंने कहा कि गोलीबारी हुई थी लेकिन दोनों पक्षों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जिले के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि मजदूर मनरेगा योजना के तहत मिजोरम की ओर से बदमाशों ने दारसिंग हिल्स की चोटी से गोलियां चलाई। इसके जवाब में असम पुलिस ने फायरिंग की।

Shraddha

Shraddha

Next Story