×

Assam-Mizoram Border Dispute: असम-मिजोरम का विवाद खत्म! सरकार ने वापस ली एडवाइजरी

Assam-Mizoram Border Dispute: असम सरकार ने अपनी एडवाइजरी वापस ले ली है, जिसमें राज्य के लोगों को मिजोरम न जाने की सलाह दी गई थी।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 5 Aug 2021 3:16 PM GMT (Updated on: 5 Aug 2021 3:26 PM GMT)
Assam-Mizoram Border Dispute: असम-मिजोरम का विवाद खत्म! सरकार ने वापस ली एडवाइजरी
X

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा-मिजोरम के सीएम जोरमथंगा (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Assam-Mizoram Border Dispute: असम और मिजोरम के बीच जारी सीमा विवाद अब थमता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल, असम सरकार (Assam government) ने हाल ही में जो मिजोरम न जाने की एडवाइजरी जारी की थी, उसे वापस ले लिया है। वहीं, दूसरी ओर मिजोरम के मुख्यमंत्री (CM Zoramthanga) ने असम के इस फैसले का स्वागत किया है।

जाहिर है कि 26 जुलाई को दोनों राज्यों के बीच सीमा पर भयंकर झड़प देखने को मिली थी। जिसमें मिजोरम की जमता और असम सुरक्षाबल आमने सामने थे। इस संघर्ष में असम के 6 पुलिसकर्मी के शहीद होने की पुष्टि हुई थी। इसके साथ ही कछार के पुलिस अधीक्षक सहित 50 से अधिक लोग घायल भी हुए थे। इस संघर्ष के बाद असम सरकार ने एडवाइजरी जारी की थी जिसमें राज्य के लोगों को मिजोरम की यात्रा ना करने की सलाह दी गई थी।

झड़प की तस्वीर (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

गुरुवार को हुई बैठक के बाद एडवाइजरी ली वापस

ऐसा पहली बार था जब किसी राज्य ने दूसरे राज्य को लेकर ऐसी एडवाइजरी जारी की थी। असम सरकार का कहना था कि लोगों की सुरक्षा के लिए ऐसा करना जरूरी है। हालांकि अब असम ने यह एडवाइजरी वापस ले ली है। बता दें कि दोनों राज्यों की सरकार के प्रतिनिधियों ने गुरुवर को एक बैठक की थी, जिसमें दोनों पक्ष सीमा विवाद को सौहार्द्रपूर्ण तरीके से हल करने के लिए राजी हो गए हैं। इस बैठक के बाद ही असम सरकार ने यह एडवाइजरी वापस ली है।

नागालैंड से भी घटा विवाद

बता दें कि इससे पहले असम सरकार ने नगालैंड (Nagaland) से भी अपना सीमा विवाद सुलझा लिया है। बीते दिनों असम व नागालैंड के बीच तनाव घटाने पर सहमति बनी है। इस बात की जानकारी खुद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने शनिवार को ट्वीट करके साझा की थी। इस शांति बहाल के लिए सरमा ने नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो (Neiphiu Rio) का भी आभार व्यक्त किया था। उन्होंने इसे नागालैंड सरकार (Nagaland Government) का ऐतिहासिक कदम बताया था।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story