×

MHA की सहमति से सुलझेगा असम-मिजोरम सीमा विवाद, तैनात होगी पैरामिलिट्री

Assam and Mizoram border dispute: इन दिनों असम और मिजोरम सीमा पर विवाद जारी है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 28 July 2021 3:18 PM GMT
सीम पर तैनात सैनिक
X

सीम पर तैनात सैनिक ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Assam and Mizoram border dispute: इन दिनों असम और मिजोरम सीमा पर विवाद जारी है। इस दौरान आज यानी बुधवार को दोनों राज्यों के प्रतिनिधियों की गृहमंत्रालय में मुलाकात हुई हैं। इस मुलाकात के बाद दोनों राज्यों के बीच बातचीत से इस मद्दे को सुलझाने पर राजी हो गए हैं। बता दें कि इस विवादित जगह से दोनों राज्यों की पुलिस सबसे पहले वहां से हटेगी। और पुलिस के जगह पर अर्धसैनिक बलों को तैनात किया जाएगा।

गौरतलब है कि असम और मिजोरम पर सीमा विवाद जोरों पर हैं। जिसे देखते हुए गृहमंत्रालय में तकरीबन ढाई घंटे दोनों राज्यों के प्रतिनिधियों बातचीत हुई है। असम के चीफ सेक्रेट्री और मिजोरम के चीफ सेक्रेट्री समेत दोनों प्रदेशों के आला अधिकारी मौजूद थे। इस बैठक के दौरान यह बात बनी है कि दोनों प्रदेशों की सीमा पर नेशल हाईवे के पास जो विवादित जगह है

वहां पर केंद्रीय अर्धसैनिक बल तैनात किया जाए। यह प्रक्रिया अर्धसैनिक बल के वरिष्ट अधिकारी के नेतृत्व में होगी। वहीं बुधवार शाम मिजोरम के चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी गृह मंत्रालय पहुंच गए। इस दौरान असम के डीजीपी भास्कर ज्योति मंहथ और सीआरपीएफ डीजीपी भी वहां पहुंचे। इसके बाद बुधवार की सुबह मिजोरम के डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी ने होम सेक्रेटरी से मिले।

बताते चलें कि असम और मिजोरम की सीमा पर सोमवार को दोनों राज्यों के बीच विवाद शुरू हो गया। ये विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों राज्यों के सीमा पर तैनात पुलिस आपस में भिड़ गए और फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान असम के 6 पुलिस शहीद हो गए। इस वारदात के बाद दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच ट्विटर पर जंग शुरू होग गया। जिसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों मुख्यमंत्रियों से बात की। इस मुद्दे को मंगलवार को कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने लोकसभा में उठाया था। लेकिन संसद में हंगाम होने की वजह से इसपर कार्यवाही सही प्रकार से नहीं चल सकी। जबकि वहीं दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सदन में हंगाम होने की जानकारी दी।

Shweta

Shweta

Next Story