×

Assambly Elections 2022 : चुनाव प्रचार में काफी जोर लगा रहा गांधी परिवार, यूपी में प्रियंका तो पंजाब में राहुल ने संभाली कमान

2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पंजाब और उत्तर प्रदेश में अपना पूरा जोर लगा रही है। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी की सक्रियता लगातार अधिक रही है तो वहीं पंजाब में राहुल गांधी भी अपना पूरा जोर लगा रहे हैं।

Bishwajeet Kumar
Published By Bishwajeet KumarWritten By Krishna
Published on: 14 Feb 2022 1:22 PM GMT
Assambly Elections 2022 : चुनाव प्रचार में काफी जोर लगा रहा गांधी परिवार, यूपी में प्रियंका तो पंजाब में राहुल ने संभाली कमान
X

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी (photo : social media)

https://newstrack.com/uttar-pradesh/up-election-2022-congress-manifesto-rahul-gandhi-priyanka-gandhi-press-conference-focus-youth-women-farmers-303905

Assembly Election 2022: देश के पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस (Congress) का काफी कुछ दांव पर लगा हुआ है। पांच राज्यों में से एक राज्य में जहां पार्टी सत्ता में है तो वहीं तीन राज्यों में पार्टी सत्ता की सबसे बड़ी दावेदार है। वहीं देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में यह ग्रैंड ओल्ड पार्टी अपनी मजबूत स्थिति दर्ज करवाने के लिए लड़ रही है। यही वजह है कि गांधी परिवार ने इन चुनावों के लिए सीधे फ्रंटफुट से खेलना शुरू कर दिया है। आज कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जहां कांग्रेस शासित पंजाब में अपनी पार्टी के लिए वोट मांगते नजर आए तो वहीं उनकी बहन औऱ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) यूपी में रोड शो करते हुए कांग्रेस का प्रचार करतीं नजर आईं।

पंजाब में मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सासंद राहुल गांधी ने आज ताबड़तोड़ पंजाब में जनसभाएं की। राहुल ने पंजाब के होशियारपुर औऱ गुरूदासपुर की अपनी चुनावी रैली में मोदी सरकार को जमकर निशाने पर लिय़ा। कृषि कानूनों को लेकर मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सिर्फ दो-तीन अरबपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए पीएम मोदी (PM Modi) इन कानूनों को लाए। पीएम ने किसानों से बात किए बगैर ये कानून लाए और एक साल के बाद कहा गलती हो गई। इन कानूनों के कारण 700 किसानों शहीद हो दए। राहुल ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि जब उन्होंने गलती मानी, तब वो शहीद किसानों के परिवार को मुआवजा क्यों नहीं दे रहे? देश में केवल कांग्रेस की राज्य सरकारों ने किसानों को मुआवजा दिया।

कोरोना को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि सरकार कोरोना से मरने वाले लोगों के वास्तिविक आंकड़े को छुपा रही है। सरकार के आंकड़े के मुकाबले 7 गुना अधिक लोगों ने कोरोना के कारण जान गंवाई है।

केजरीवाल पर भी बरसे राहुल

पंजाब में कांग्रेस की मुख्य प्रतिदवंदी के तौर पर देखी जा रही आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) पर भी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आप वाले यहां मोहल्ला क्लिनिक के बारे में शोर मचा रहे हैं। जबकि हकीकत में इसे सबसे पहले कांग्रेस की शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) सरकार ने बनवाया था। कोरोना काल के दौरान आप सरकार द्वारा बनवाए गए ये मोहल्ला क्लिनिक फेल साबित हुए। वहां ऑक्सीजन-वैंटिलेटर की भयानक कमी थी। लोग सड़कों पर दम तोड़ने को मजबूर थे।

यूपी में प्रियंका गांधी ने संभाली कमान

कांग्रेस महासचिव और यूपी में कांग्रेस की खेवनहार मानी जाने वाली प्रियंका वाड्रा गांधी ने आज जमकर चुनाव प्रचार किया। यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने कानपुर के मौदहा कस्बे में रोड शो के जरिए चुनाव प्रचार किया। इस दौरान वो कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी चंदेल के पुत्र अभयराज चंदेल के साथ कार के छत पर सवार होकर लोंगों का अभिवादन करतीं नजर आईं। प्रियंका गांधी ने जनता से कांग्रेस के लिए वोट करने की अपील की।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story