Assembly Elections: यूपी चुनाव में भी जदयू उतारेगा प्रत्याशी, BJP नेताओं से चर्चा शुरू, मणिपुर और गोवा में अकेले लड़ेगी पार्टी

Assembly Elections: बिहार में भाजपा के साथ मिलकर सरकार चलाने वाले जदयू की ओर से गोवा और मणिपुर में अपने दम पर चुनाव लड़ने की घोषणा की गई है।

Anshuman Tiwari
Written By Anshuman TiwariPublished By Vidushi Mishra
Published on: 11 Jan 2022 5:27 AM GMT
jdu
X

जनता दल यू (फोटो-सोशल मीडिया) 

Assembly Elections: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में जनता दल यू (Janata Dal U) भी अपनी ताकत दिखाने की तैयारी में जुट गया है। बिहार में भाजपा(Bihar Mein BJP) के साथ मिलकर सरकार चलाने वाले जदयू की ओर से गोवा और मणिपुर में अपने दम पर चुनाव लड़ने की घोषणा की गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) का कहना है कि इन दोनों राज्यों में पार्टी अकेले अपनी ताकत दिखाएगी जबकि उत्तर प्रदेश में पार्टी भाजपा के साथ गठबंधन करके चुनाव मैदान में उतरेगी।

पार्टी की ओर से उन सीटों की पहचान की जा रही है जिन पर उत्तर प्रदेश में पार्टी का चुनाव लड़ने का इरादा है। माना जा रहा है कि जदयू की ओर से बिहार की सीमा से लगने वाले पूर्वी उत्तर प्रदेश की कुछ चीजों की डिमांड की जा सकती है। वैसे इन सीटों की पहचान की जिम्मेदारी जदयू के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनूप पटेल को सौंपी गई है।

केंद्रीय मंत्री के भाजपा नेताओं से बातचीत

जदयू के अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सीटों के संबंध में भाजपा नेताओं से बातचीत हुई है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने इस बाबत भाजपा नेताओं से चर्चा की है। भाजपा नेताओं की ओर से सकारात्मक रुख दिखाए जाने के बाद जदयू की ओर से सीटों की संख्या की जानकारी भी भाजपा को दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि यूपी के संबंध में भाजपा नेताओं से चर्चा करने की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को सौंपी गई है।

सहमति नहीं बनी तब भी चुनाव लड़ेगी पार्टी

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि भाजपा के साथ सीटों के तालमेल पर सहमति नहीं बन सकी तो पार्टी उन सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी जिन पर पार्टी की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले और दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का चुनाव होने वाला है और वहां से जदयू चुनाव लड़ने का इच्छुक नहीं है।

जदयू की दिलचस्पी जिन सीटों पर है, उनके चुनाव बाद के चरणों में है। ऐसे में भाजपा के साथ सीटों के तालमेल पर चर्चा करने में अभी विलंब नहीं हुआ है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा के साथ तालमेल की उम्मीद जताई।

मणिपुर की 15 सीटों पर लड़ेंगे जदयू प्रत्याशी

वैसे मणिपुर में भाजपा और जदयू के साथ तालमेल की संभावनाएं नहीं दिख रही हैं। मणिपुर (manipur assembly election 2022) में भाजपा एक बार फिर अपनी ताकत दिखाना चाहती है जबकि जदयू ने भी राज्य की की 15 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की है। ललन सिंह ने कहा कि मणिपुर में हमारी पार्टी की स्थिति मजबूत है और हमने उन 15 सीटों की पहचान कर ली है जहां पार्टी के उम्मीदवार उतारे जाएंगे। इन सीटों पर पार्टी की ओर से जिताऊ उम्मीदवारों के नाम भी तय किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ अभी तक हमारा गठबंधन सिर्फ बिहार में ही है और मणिपुर में हम अपनी पार्टी की ताकत दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में गठबंधन के बारे में फैसला भाजपा को करना है।

उत्तर प्रदेश में भी तालमेल होना मुश्किल

मणिपुर में 2017 के विधानसभा चुनाव में जदयू ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे मगर पार्टी को मजबूत बनाने की तैयारियां की जा रही थीं। यही कारण है कि पार्टी को इस बार मणिपुर में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। जदयू अध्यक्ष ने गोवा की पांच-छह सीटों पर भी चुनाव लड़ने की घोषणा की।

दूसरी ओर मणिपुर (manipur assembly election 2022) और गोवा (goa assembly election 2022) में भाजपा पूरे दमखम के साथ तैयार चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में जुटी हुई है। इसलिए इन दोनों राज्यों में भाजपा और जदयू के बीच गठबंधन की कोई संभावना नहीं बन पा रही है। उत्तर प्रदेश में भी दोनों दलों के बीच सीटों के तालमेल का मामला काफी मुश्किल माना जा रहा है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story