×

Bharat Bandh: केंद्र की नीतियों के खिलाफ भारत बंद का दिखा मिला जुला असर, विपक्ष शासित राज्यों में भारी समर्थन

Bharat Bandh: हालिया विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत के बाद पहली बार मोदी सरकार के खिलाफ सोमवार औऱ मंगलवार को दो दिवसीय भारत बंद बुलाया गया है। बंद के पहले दिन देशभर में इसका व्यापक असर देखा गया।

Krishna Chaudhary
Written By Krishna ChaudharyPublished By Deepak Kumar
Published on: 28 March 2022 2:15 PM GMT
bharat bandh 2022
X

भारत बंद (फोटो-सोशल मीडिया)

Bharat Bandh: हालिया विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत के बाद पहली बार मोदी सरकार (Modi Government) के खिलाफ सोमवार औऱ मंगलवार को दो दिवसीय भारत बंद बुलाया गया है। बंद के पहले दिन देशभर में इसका व्यापक असर देखा गया। इस बंद को अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (All India Bank Employees Association) का भी समर्थन मिल रहा है। जिसके कारण देशभर के सरकारी बैंकों में कामकाज ठप रही। इसके अलावा विपक्ष शासित राज्यों में भारत बंद का सबसे अधिक असर देखा गया।

बता दें कि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के एक संयुक्त मंच के द्वारा केंद्र सरकार (Central Government) की नीतियों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी दो दिवसीय हड़ताल का आह्रवान किया गया। आज यानि सोमवार को हड़ताल का पहला दिन था। हड़ताल के पहले दिन बैंकिंग सेवा, परिवहन, खनन एवं उत्पादन पर असर स्पष्ट तौर पर देखा गया। इसके अलावा केरल, पश्चिम बंगाल औऱ तमिलनाडु जैसे विपक्ष शासित राज्यों में चक्का जाम करने की कोशिश भी की गई।

केरल हाईकोर्ट ने भारत बंद पर राज्य सरकार को दिया ये आदेश

देश का एकमात्र वामपंथी शासित राज्य केरल में उम्मीद के अनुरूप बंद का सबसे अधिक असर देखऩे को मिला। यहां पर बंद में सरकारी कर्मचारी भी शामिल हुए। केरल हाईकोर्ट (Kerala High Court) ने इस मामले में सख्त टिप्पणी करते हुए भारत बंद में सरकारी कर्मचारियों के शामिल होने को अवैध बताया। हाईकोर्ट (Kerala High Court) ने राज्य सरकार से सरकारी कर्मचारिय़ों को भारत बंद में शामिल न होने को लेकर एक निर्देश जारी करने को कहा है। वहीं केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन (Union Minister V Muraleedharan) ने भारत बंद (Bharat Band) का समर्थन करने पर मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (मुख्यमंत्री पिनराई विजयन) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बंद के लिए सीपीएम सरकार का समर्थन राज्य की प्रगति में बाधा डालता है।

बंगाल में रेलवे ट्रैक को किया गया जाम

मोदी सरकार (Modi Government) की कट्टर विरोधियों में शुमार तृणमुल कांग्रेस शासित पश्चिम बंगाल में बंद को पुरजोर समर्थन मिला। दो दिवसीय हड़ताल के कारण कुछ जगहों पर जनजीवन भी प्रभावित नजर आया। कुछ जिलों में सड़क परिवहन को रोकने के अलावा हावड़ा और सियालदह जैसी व्यस्त ट्रेन खंडों को भी जाम किया गया।

तमिलनाडु में दिखा बंद का असर

दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर तमिलनाडु के सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर देखा गया। सार्वजनिक परिवहन की अधिकतर बसें सड़क से गायब दिखीं, जिसके कारण सुबह दफ्तर जाने वालों को परेशाना का सामना करना पड़ा। राज्य के अन्य हिस्सों में भी बेहद कम मात्रा में सरकारी बसों की उपलब्धता ने लोगों की यात्राएं मुश्किल कीं। बता दें कि तमिलनाडु में डीएमके और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है।

भाजपा शासित हरियाणा में भी दिखा असर

दो दिवसीय भारत बंद का असर सत्तारूढ़ बीजेपी शासित हरियाणा (Haryana) में भी देखा गया। हरियाणा रोडवेज के कई डिपो पर बस सेवाएं निलंबित दिखीं। जिसके चलते लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story