×

Bharat Band : खत्म हुआ किसानों का प्रदर्शन, राकेश टिकैत ने कहा- सफल रहा हमारा 'भारत बंद'

Bharat Band: नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों ने सोमवार को भारत बंद का एलान किया है। यह बंद शाम 4 बजे तक जारी रहेगा।

Shreya
Published By Shreya
Published on: 27 Sep 2021 6:50 AM GMT (Updated on: 27 Sep 2021 12:48 PM GMT)

Bharat Band: नए कृषि कानूनों (New Farm Laws) के खिलाफ किसान संगठनों ने सोमवार को भारत बंद का एलान किया है। यह बंद आज सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक जारी रहेगा। किसानों के भारत बंद को देखते हुए दिल्ली, उत्तर प्रदेश और आसपास इलाकों की पुलिस अलर्ट पर है।

Bharat Band LIVE Update

Live Updates

  • 27 Sep 2021 9:22 AM GMT

    लखनऊ में भारत बंद को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

    आज भारत बंद के मद्देनजर लखनऊ एयरपोर्ट समेत सूबे के अन्य एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया गया है। सभी रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गयी है। खुफिया एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। आरपीएफ व जीआरपी के अधिकारियों को पूरे दिन गश्त करने के सख्त निर्देश दिये गए हैं। लखनऊ शहर में प्रवेश करने वाली भीड़ के मद्देनजर सभी थानेदारों को सतर्क कर दिया गया है। आई ट्रिपल सी कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से शहर में नजर रखी जा रही है।

  • 27 Sep 2021 9:21 AM GMT

    लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन के भारत बंद को लेकर सरकार ने आज पूरे दिन के लिये हाईअलर्ट जारी कर दिया है। यह बात दीगर है कि भाकियू के भारत बंद का सूबे के लखनऊ समेत पूर्वांचल, मध्य यूपी समेत वेस्ट यूपी के अलीगढ़ जिले में आंशिक असर ही देखने को मिल रहा है। यूपी से जुड़े दिल्ली के एनसीआर जिलों में भाकियू के आज भारत बंद का असर देखा जा रहा है।

  • 27 Sep 2021 9:19 AM GMT

    लखनऊ में जमकर हुआ प्रदर्शन

    राजधानी लखनऊ में संयुक्त किसान मोर्चा के समर्थकों ने परिवर्तन चौक पर भारत बंद के समर्थन पर प्रदर्शन किया। किसान मोर्चा के समर्थकों ने केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की, साथ ही सरकार से मांग की कि कृषि क़ानून वापस लिया जाये। मौक़े पर पहुँची पुलिस ने संयुक्त किसान मोर्चा के समर्थकों को गिरफ़्तार करके ईकोगार्डेन भेज दिया। यहां देखें फोटोज- 


  • 27 Sep 2021 7:35 AM GMT

    बुलंदशहर में किसानों ने एसपी की गाड़ी रोकी

    यूपी के बुलंदशहर के काला आम चौराहे पर किसानों का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला। यहां सरकारी गाड़ी में सवार एसपी सिटी सुरेन्द्रनाथ त्रिपाठी को किसानों ने रोक लिया और उनकी गाड़ी आगे बढ़ने नहीं दी। जिसके बाद ड्राइवर को एसपी सिटी को कार सहित वापस ले जाना पड़ा।


  • 27 Sep 2021 7:28 AM GMT


    जिले में पुलिस बल की तैनाती (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 
    जिले में पुलिस बल की तैनाती (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

    बागपत में प्रशासन अलर्ट

    यूपी के बागपत में किसानों के चक्का जाम को लेकर प्रशासन अलर्ट है। जनपद को 4 जोन और 11 सेक्टर में बांटरकर पुलिस व पीएसी बल लगाया गया है। वहीं, पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं। 

  • 27 Sep 2021 7:22 AM GMT


    (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 
    (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

    गाजीपुर में पुलिस मुस्तैद

    गाजीपुर में भी भारत बंद के मद्देनजर पुलिस मुस्तैद है। यहां पर एहतियातन आने जाने वालों की चेकिंग भी की जा रही है।

  • 27 Sep 2021 7:17 AM GMT

    आगरा में पुलिस अलर्ट

    आज किसान संगठनों ने भारत बंद का एलान किया है, लेकिन यूपी के आगरा शहर में यह बेअसर नजर आ रहा है। यहां पर पुलिस द्वारा किसान नेताओं को नजरबंद करने की भी खबर सामने आ रही है। एसएसपी ने कहा कि आगरा पुलिस भारत बंद को लेकर अलर्ट पर है। शहर में सेक्टर स्कीम लागू कर दी गई है और बाजार और रास्तों पर पुलिस की पैनी नजर है।


  • 27 Sep 2021 7:09 AM GMT

    भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने किया भारत बंद का विरोध 

    यूपी के फ़िरोज़ाबाद शहर में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। दरअसल, जिले में भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने भारत बंद का विरोध किया है। भानू राष्ट्रीय अध्यक्ष भाकियू भानु प्रताप सिंह ने कहा कि भारत बंद से अर्थव्यवस्था खराब होगी और जनता को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

    भानू राष्ट्रीय अध्यक्ष भाकियू भानु प्रताप सिंह ने कहा कि टिकैत कम्पनी भारत बंद करके अपनी गलत गतिविधियों को आगे बढ़ाना चाहते हैं। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि भाकियू का कोई सिपाही भारत बंद में सहयोग नहीं करेगा हम हमेशा देश के साथ हैं। हम भारत बंद का विरोध करेंगे। सरकार से अनुरोध है कि ऐसे लोगों पर कार्यवाही की जाए। भारतीय किसान यूनियन (भानू) का यह कदम राकेश टिकैत के लिए बड़ा झटका है। 

  • 27 Sep 2021 6:56 AM GMT

    बस्ती में किसानों का प्रदर्शन

    उत्तर प्रदेश के जिले बस्ती में किसान कानून बिल को लेकर किसान यूनियन ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और इस दौरान शहर की दुकानों को भी बंद करवाया। वहीं, किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे हैं।


  • 27 Sep 2021 6:54 AM GMT

    पंडित श्री राम शर्मा मेट्रो स्टेशन की एंट्री एग्जिट बंद


Shreya

Shreya

Next Story