×

Major Stampede Incidents: धार्मिक स्थलों पर बहुत हुईं हैं भगदड़

Major Stampede Incidents: भारत में इन धार्मिक स्थलों पर भगदड़ की वजह से हुई बहुत घटनाएं ।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani LalPublished By Monika
Published on: 1 Jan 2022 8:56 AM GMT
major stampede incidents religious  places
X

धार्मिक स्थल (photo : social media ) 

भारत में धार्मिक स्थलों (bharat me dharmik sthal) पर भगदड़ की बहुत घटनाएं (religious places accident) हो चुकी हैं। जानते हैं कुछ प्रमुख घटनाओं के बारे में।

14 जुलाई 2015 : आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी के तट पर भगदड़ में कम से कम 27 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई।

25 अगस्त 2014 : मध्य प्रदेश के सतना जिले में चित्रकूट के कामतनाथ मंदिर में भगदड़ से 10 लोगों की मौत और करीब 60 लोग घायल हुए थे।

25 सितंबर 2012 : झारखण्ड के देवघर में ठाकुर अनुकूल चंद की 125वीं जयंती पर एक आश्रम परिसर में भगदड़ से बारह लोगों की मौत हो गई, जबकि 120 अन्य घायल हुये।

8 नवम्बर 2011: हरिद्वार में गंगा नदी के तट पर भगदड़ में 16 लोगों की जान चली गई थी।

14 जनवरी 2011 : केरल के इदुक्की में स्थित सबरीमाला के नजदीक पुलमेदु में मची भगदड़ में 102 श्रद्धालु मारे गए थे और 50 घायल हो गए थे।

4 मार्च 2010 : प्रतापगढ़ में कृपालुजी महाराज आश्रम में प्रसाद वितरण के दौरान 63 लोग मारे गए थे।

30 सितम्बर 2008 : जोधपुर में चामुंडा देवी मंदिर में बम विस्फोट की अफवाह से मची भगदड़ में 250 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।

26 जून 2005 : महाराष्ट्र के मंधार देवी मंदिर में मची भगदड़ में 350 लोगों की मौत हो गई थी।

2003 में महाराष्ट्र के नासिक में कुम्भ मेले में मची भगदड़ में 125 लोगों की जान चली गई थी।

1986 में हरिद्वार में भगदड़ में 50 लोगों की मौत हो गई थी।

1954 में इलाहाबाद में कुंभ मेले के दौरान भगदड़ से लगभग 800 लोगों की जानें गईं थीं।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story