×

Bharat Mein Jeevan Pratyasha Kitni Hai: स्टडी का दावा, कोरोना के बाद भारत में 2 साल कम हुई जीवन प्रत्याशा, जानें कितना है अब

Bharat Mein Jeevan Pratyasha Kitni Hai: क्या आपको पता है कि भारत में जीवन प्रत्याशा कितने वर्ष है ?

Network
Newstrack NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 23 Oct 2021 7:18 AM GMT
life expectancy
X

भारत की जीवन प्रत्याशा (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Bharat Mein Jeevan Pratyasha Kitni Hai: कोरोना वायरस (Coronavirus) एक ऐसी महामारी, जिसने न जाने कितने परिवारों को तबाद कर दिया। इस महामारी को दुनिाया में आए लगभग दो साल गुजर गए है, लेकिन इसका प्रभाव अभी भी खत्म नहीं हुआ है। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पॉपुलेशन (International Institute of Population) के द्वारा किए गए अध्ययन में पाया गया है कि भारतीय लोगों की जीवन प्रत्याशा (Life expectancy) पर कोरोना महामारी का गहरा प्रभाव पड़ा है। यहां के लोगों की जीवन प्रत्याशा लगभग 2 साल तक कम हो गई है।

क्या आपको पता है कि भारत में जीवन प्रत्याशा कितने वर्ष है (bharat mein jeevan pratyasha kitne varsh hai)? आईआईपीएस (IIPS) के अध्ययन के अनुसार, साल 2019 में भारत के पुरुषों की जीवन प्रत्याशा (bharat ki jivan pratyasha 2019) 69.5 साल थी। इस महामारी के आने के बाद यह घटकर 67.5 साल हो गई है। अगर बात करें महिलाओं की, साल 2019 में भारतीय महिलाओं की जीवन प्रत्याशा (life expectancy in india) 72 साल थी, जो 2020 में घटकर 69.8 साल हो गई है।

'बीएमसी पब्लिक हेल्‍थ' की स्टडी

भारत की घटती जीवन प्रत्याशा की यह जानकारी आईआईपीएस (IIPS) के असिस्‍टेंट प्रोफेसर सूर्यकांत यादव (Suryakant Yadav) की स्टडी 'बीएमसी पब्लिक हेल्‍थ' (BMC Public Health) में दी गई है। प्रोफेसर की यह स्टडी गुरुवार (21 अक्टूबर) को प्रकाशित हुई थी।

भारतीय नागरिक (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

प्रोफेसर सूर्यकांत यादव यह स्टडी गुरुवार (21 अक्टूबर) को प्रकाशित हुई थी। इस स्टडी में प्रोफेसर ने जीवन प्रत्याशा के बारे में भी जानकारी दी है। प्रोफेसर सूर्यकांत यादव के अनुसार, "किसी नवजात शिशु की आसपास की परिस्थितियां उसके आने वाले समय में भी निरंतर बनी रहे, तो उसकी उम्र कितने वर्ष तक हो सकती है? इस स्टडी में मनुष्य की जीवन के असमानता को भी बताया गया है, जिसमें पाया गया है कि कोरोना महामारी से मरने वाले लोगों की उम्र 35 से 69 वर्ष थी। वहीं रिपोर्ट में 2020 में होने वाले मौत आंकड़ों को भी बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, सामान्य वर्ष के अपेक्षा 2020 में 35 से लेकर 79 वर्ष तक के उम्र वालों की अतिरिक्त मौतें हुई, जो भारतीय लोगों के जीवन प्रत्याशा का एक मुख्य कारण बन गया।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story